फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Post office agent's wife was digitally arrested for six hours and cheated out of Rs 65 lakh

Digital Arrest : पोस्ट ऑफिस एजेंट की पत्नी को छह घंटे डिजिटल अरेस्ट कर ठगे 65 लाख, जेल भेजने का दिया झांसा

Sat, 21 Sep 2024 12:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 21 Sep 2024 12:50 PM IST
सार

मम्फोर्डगंज की रहने वाली महिला ने साइबर पुलिस को बताया कि उनके पति पोस्ट ऑफिस एजेंट थे। चार साल पहले उनका देहांत हो गया। पति ने लगभग 65 लाख रुपये की एफडी कराई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उनके मोबाइल पर बीते आठ सितंबर को अनजान नंबर से फोन आया। खुद का नाम सुमित मिश्रा बताते हुए कहा कि वह कस्टम विभाग से बोल रहा है।

विज्ञापन
Post office agent's wife was digitally arrested for six hours and cheated out of Rs 65 lakh
Cyber Fraud - फोटो : FREEPIK

विस्तार

हैलो.. मैं कस्टम विभाग से बोल रहा हूं, आपके नाम से ड्रग्स का पार्सल है। अगर सब कुछ सही नहीं बताया तो आपको जेल भेज दिया जाएगा। यह झांसा देकर जालसाजों ने पोस्ट ऑफिस एजेंट की पत्नी को छह घंटे तक डिजिटल अरेस्ट कर लगभग 65 लाख रुपये ऐंठ लिए।

विज्ञापन


मम्फोर्डगंज की रहने वाली महिला ने साइबर पुलिस को बताया कि उनके पति पोस्ट ऑफिस एजेंट थे। चार साल पहले उनका देहांत हो गया। पति ने लगभग 65 लाख रुपये की एफडी कराई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उनके मोबाइल पर बीते आठ सितंबर को अनजान नंबर से फोन आया। खुद का नाम सुमित मिश्रा बताते हुए कहा कि वह कस्टम विभाग से बोल रहा है।
विज्ञापन


कहाकि आपका पार्सल बुक है। इसके बाद बातों में उलझाए रखा और दूसरे साथी को व्हाट्सएप पर लाइन पर लेते हुए कहा कि ये दिल्ली पुलिस से सुनील हैं। लगभग दो घंटे बात करने के बाद तीसरे साथी अनिल यादव से बात कराई गई। उसने जेल भेजने की धमकी देते हुए कहा कि 29 अगस्त को आपके नाम से पार्सल मिला है। आपको गिरफ्तार कर केस को सीबीआई के पास सौंपा जाएगा। आपकी संपत्ति कुर्क कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले दिन 9 सितंबर सुबह 9:42 पर फिर अनिल यादव की व्हाट्सएप कॉल आई और फिर दोपहर 3:30 बजे तक फोन कर अलग-अलग चार बैंक खातों से कुल 65 लाख रुपये डरा धमकाकर ले लिया। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने जालसाजों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

इंडिगो एयरलाइंस में नौकरी के नाम पर 8.64 लाख ठगे

साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में मऊआइमा के रहने वाले बृजेश कुमार ने बताया कि उन्होंने अपने मोबाइल पर जेएमकेआर जॉब एप को डाउनलोड किया। इसके बाद उनके मोबाइल पर फोन आया। फोनकर्ता ने खुद का नाम राजीव पांडेय बताते हुए कहा कि वह गुरुग्राम से इंडिगो एयरलाइंस से बोल रहा है। नौकरी से संबंधित दस्तावेज मांगने के बाद एक हजार रुपये प्रोसिडिंग चार्ज जमा करवा लिया। इसके बाद एक महिला ने फोन कर अलग-अलग फीस के नाम पर 1.27 लाख रुपये जमा करवा लिया। फिर नियुक्ति पत्र देने का झांसा देकर कुल 8,64,999 रुपये ठग लिए।

मुंबई की कंपनी में निवेश के नाम पर 9.56 लाख की ठगी

वहीं दूसरी तरफ, अल्लापुर बाघंबरी के रहने वाले आशीष खरे ने साइबर थाना पुलिस को बताया कि धन मार्केट ट्रेडिंग अकाउंट के संपर्क में आया। शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 200 फीसदी पैसा रिटर्न का लालच दिया गया। बीस फीसदी फीस लेने की बात कही गई थी। कंपनी के सीईओ जय प्रकाश गुप्ता हैं। प्रनीता जोशी के कहने पर बल्क ऐड हन प्रो नाम का एप डाउनलोड किया और इसमें कुल 10.56 लाख रुपये निवेश कर दिया। लेकिन, पैसा वापस अकाउंट में ट्रांसफर नहीं हुआ। अब कंपनी की ओर से कहा जा रहा है कि 37 लाख रुपये सर्विस फीस जमा करनी होगी, तभी पैसा निकल सकेगा। पता चला कि यह कंपनी मुंबई के पते पर रजिस्टर्ड है।

123 रुपये का मैसेज भेज उड़ाए 8.83 लाख

साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में धूमनगंज के रहने वाले शिवम ने बताया कि उनके मोबाइल पर अकाउंट में 123 रुपये प्राप्त होने का मैसेज आया। इसके बाद व्हाट्सएप पर टेलीग्राम का लिंक आया। जिसमें उसे निवेश करने का लालच दिया गया। जालसाजों की बातों में फंसकर उसने एप के माध्यम से धीरे-धीरे कुल 8,83,750 रुपये निवेश कर दिया। लेकिन, जब निवेश का पैसा उनके खाते में वापस नहीं आया तो साइबर ठगी के बारे में पता चला। शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed