फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Possibility of thunderstorm with heavy rain till 13 in the district

Prayagraj News: जिले में 13 तक भारी बारिश के साथ वज्रपात की संभावना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Possibility of thunderstorm with heavy rain till 13 in the district
लखनऊ मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी वर्षा के साथ वज्रपात की संभावना जताई गई है। इसमें प्रयागराज भी यलो जोन में शामिल है। ऐसे में जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने एडवाइजरी जारी की है, ताकि इस दौरान लोग सुरक्षित रहें और किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

एडवाइजरी में कहा गया है कि आंधी-तूफान और भारी वर्षा के दौरान ऊंची इमारतों, पेड़ों, मनुष्यों, जानवरों आदि पर बिजली गिरने की घटनाएं होती रहती हैं। ऐसे में सावधानी और तैयारी ही एकमात्र उपाय है। वज्रपात जोखिम वाले क्षेत्रों में शहरी व उप शहरी में बिना तड़ित चालक के ऊंची इमारतें, संचार टावरों का भूमि पर अच्छी तरह विद्युत संपर्क स्थापित नहीं किया जाना, पेड़, तालाब, झील व पानी से भरे क्षेत्र असुरक्षित हैं। वहीं, ग्रामीण इलाकों में अत्यधिक जोखिम में कच्चे मकान, जिसमे धातु के कुछ भाग निकले हुए हों, पानी भरे हुए खेत असुरक्षित हैं।
विज्ञापन

एडवाइजरी में कहा गया है कि परिवार, समुदाय, बच्चों आदि के साथ वज्रपात और उसके प्रभाव पर चर्चा करें, स्थानीय मौसम पर नजर रखें और रेडियो सुनें और टीवी देखें। सुनें, घर के पास लगे पेड़ों की छटाई करें, ऊंची इमारतों पर तड़ित चालक यंत्र स्थापित करें, प्रशासन की ओर से जारी चेतावनी को नजर अंदाज न करें। इसके अलावा कुछ अन्य सावधानियां बरतनी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बिजली गिरने की संभावना होने पर यह करें
1. बाहर जाने से बचें।
2. बिजली देखने के बाद 30 तक गिनना शुरू करें। यदि आपके 30 तक पहुंचने से पहले गड़गड़ाहट सुनाई दे तो तत्काल घर के अंदर जाएं। गड़गड़ाहट की आखिरी आवाज के बाद कम से कम 30 मिनट के लिए बाहरी गतिविधियों को स्थगित करें।

3. जितना जल्दी हो सके उतनी जल्दी पक्की छत के नीचे शरण लें।
4. बिजली चमकने व आंधी आने पर पेड़ के नीचे से हट जाएं।
5. बिजली गिरने के दौरान किसान कभी खुले मैदान या खेत में न खड़े हों। कोशिश करें कि किसी सुरक्षित पक्की छत के नीचे पहुंच जाएं।
6. तालाब, नदी तट, आदि जैसे जल निकायों से दूर रहें।
7. यदि समूह में है तो दूर-दूर रहें। यदि आप खुली जगह में है तो अपने शरीर को उकडू कर एड़ियों को सटा कर कान बंद कर बैठ जाएं।
8. यदि आप किसी वाहन में सफर कर रहे हैं, तो वाहन में ही रहें।
9. स्मार्टफोन में दामिनी एप डाउनलोड करें व उससे प्राप्त सूचनाओं का पालन करें और अपने आस-पास के लोगों तक पहुंचाएं।
10. ऊंचे क्षेत्रों जैसे पहाड़ियों और चोटियों से तुरंत उतर जाएं। आश्रय के लिए कभी भी चट्टान का उपयोग न करें, किसी पेड़ के नीचे आश्रय न लें।


धूप साथ हुई बारिश के बाद इंद्रधनुष देखकर खिले चेहरे
बुधवार दोपहर धूप के साथ तेज बारिश ने लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत दिलाई। बारिश के बाद आसमान में खिला इंद्रधनुषी रंग लोगों के बीच खासा आकर्षण का केंद्र रहा। किसी ने अपने फोन में तो किसी ने कैमरे में इंद्रधनुष की तस्वीर को कैद किया। वहीं 20 मिनट की बारिश ने पूरे शहर को जलभराव की स्थित पैदा कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed