{"_id":"5d1d02478ebc3e3c6b229819","slug":"polythene-bag-free-day-amar-ujala-dies-clothes-city-news-ald2484787173","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलिथीन बैग फ्री डे पर अमर उजाला दिए कपड़े के झोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलिथीन बैग फ्री डे पर अमर उजाला दिए कपड़े के झोले
विज्ञापन
Polythene Bag Free Day, Amar Ujala Dies Clothes
- फोटो : CITY DESK
मैम पॉलिथीन नहीं, लीजिए कपड़े के झोले
पॉलिथीन बैग फ्री डे पर अमर उजाला की मुहिम
बोर्ड ऑफिस सब्जी मंडी में वितरित किए निशुल्क कपड़े के झोले
प्रयागराज। पॉलिथीन बैग फ्री डे को सार्थक बनाने के लिए अमर उजाला की ओर से एक विनम्र पहल की गई। सिविल लाइंस, बोर्ड ऑफिस के समीप सब्जीमंडी में लोगों को पॉलिथीन बैग्स के दुष्प्रभाव बताते हुए उनको कपड़े के झोले दिए गए और आगे से इन्हीं झोले में ही सब्जियां घर ले जाने का निवेदन किया गया। लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए आगे से इन झोलों में ही सब्जियां ले जाने का वायदा किया। अमर उजाला की ओर से सिविल लाइंस व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील खरबंदा, महामंत्री शिवशंकर सिंह, कारोबारी विशाल कनौजिया, शेख डावर वकील, आसिफ चौहान आदि ने बाजार में सब्जी लेने आए लोगों को अमर उजाला की मुहिम की जानकारी देते हुए कपड़े के झोले बांटे। अमर उजाला की टीम ने लोगों से पॉलिथीन का प्रयोग बंद करने और कपड़े के झोले में ही सामान खरीदने की अपील की। मुहिम में लाभान्वित हुईं रेडियो कॉलोनी की रेखा अग्रवाल, क्लाइव रोड की नेहा रंगानी, सुमन, पूर्व वित्त अधिकारी आरएन सिंह आदि ने अमर उजाला की पहल को सराहा। दयानंद मार्ग के रीतेश रघुवंशी, पुलिस कॉलोनी की मीनाक्षी सिंह, प्रतिभा आदि ने कपड़े का ही झोला इस्तेमाल करने का भरोसा दिलाते हुए कहा थैंक्यू अमर उजाला।