फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Political influentials trapped in legal trouble bowed their heads in the High Court

अलविदा 2024 : कानूनी शिकंजे में फंसे सियासी रसूखदारों ने हाईकोर्ट में टेके मत्थे, कई मामले रहे बेहद चर्चित

Tue, 31 Dec 2024 06:03 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 31 Dec 2024 06:03 AM IST
सार

सबसे चर्चित मामला गाजीपुर के सांसद का रहा। 29 जुलाई को गाजीपुर के सांसद व माफिया मुख्तार के भाई अफजाल अंसारी की संसद सदस्यता पर मंडरा रहा खतरा टल गया। कृष्णानंद हत्याकांड में गैंगस्टर के तहत दर्ज मुकदमे में मिली चार साल की सजा इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कर दी।

विज्ञापन
Political influentials trapped in legal trouble bowed their heads in the High Court
इलाहाबाद हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कानूनी शिकंजे में फंसे सियासी रसूखदारों को हाईकोर्ट में मत्था टेकना पड़ा। आचार संहिता के उल्लंघन में फंसे सपा मुखिया अखिलेश यादव, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल समेत कई नेताओं पर शुरू हुई आपराधिक कार्यवाही पर कोर्ट ने रोक लगा दी। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चित रहे मामलों पर पेश है सुनील यादव की एक रिपोर्ट...

विज्ञापन


1. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व मंत्री राकेश धर त्रिपाठी को एमपी एमएलए की विशेष अदालत से मिली तीन वर्ष की कैद और दस लाख रुपए जुर्माने की सजा स्थगित करते हुए जमानत दे दी।

विज्ञापन

2. 29 जुलाई को गाजीपुर के सांसद व माफिया मुख्तार के भाई अफजाल अंसारी की संसद सदस्यता पर मंडरा रहा खतरा टल गया। कृष्णानंद हत्याकांड में गैंगस्टर के तहत दर्ज मुकदमे में मिली चार साल की सजा इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

3. 27 अप्रैल को पूर्व सांसद और बाहुबली धनंजय सिंह को अपहरण मामले में हाईकोर्ट ने जमानत दे दी। लेकिन ट्रायल कोर्ट से मिली सात साल की सजा बरकरार रखा, जिससे वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ सके।


4. सपा के कद्दावर नेता व पूर्व मंत्री मो. आजम खान को बेटे अब्दुल्ला के दो जन्म प्रमाण पत्र के फर्जीवाड़े से राहत मिली, लेकिन जौहर यूनिवर्सिटी में सफाई मशीन की चोरी और डूंगरपुर में भूमि हड़पने के मामले में हाईकोर्ट ने जमानत खारिज कर दी।

5. फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में मो. आजम खान के बेटे अब्दुल्ला और उनकी मां तजीन फातिमा की जमानत हाईकोर्ट ने खारिज कर दी। इससे अब्दुल्ला को विधान सभा की सदस्यता से हाथ धोना पड़ा।

6. हाईकोर्ट ने माफिया मुख्तार के बेटे व विधायक अब्बास अंसारी की गैंगस्टर मामले में जमानत खारिज कर दी।

7. कानपुर जाजमऊ आगजनी कांड में मिली सजा से सीसामऊ से विधायक रहे इरफान सोलंकी को जमानत मिल गई। लेकिन सजा बरकार है। इस कारण उनकी विधान सभा की सदस्यता खत्म हो गई। हालांकि, उपचुनाव पत्नी नसीम सोलंकी ने उनकी सीट पर जीत दर्ज की है।

8.भाजपा विधायक उदयभान करवरिया की समय पूर्व रिहाई के खिलाफ पूर्व विधायक जवाहर पड़ित की पत्नी सपा विधायक विजमा यादव ने हाईकोर्ट पहुंची। कोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा है।

9. जहरीली शराब मामले में आजमगढ़ के पूर्व सांसद रमाकांत यादव की जमानत खारिज हुयी।

10.संभल हिंसा में नामजद सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने एफआईआर को चुनौती दी है।

अंडरवर्ल्ड डॉन से लेकर संत-महात्माओं के मामलों की सुनवाई से चर्चा में रही जिला अदालत

659 मुकदमों के निस्तारण के साथ इलाहाबाद की सत्र अदालत में 247 मुल्जिमों को सजा सुनाई गईं तो 412 बरी हुए। वहीं, अंडरवर्ल्ड डॉन से लेकर संत-महात्माओं के प्रकरणों पर हुई सुनवाई को लेकर जिला अदालत चर्चा में रही। हलांकि, आंकड़ाें की माने तो सत्र अदालत ने 81 को उम्रकैद सुनाई। पॉक्सों मामले में 11 का 20-20 व 38 को 10-10 साल का कारावास दिया गया। 
 

  • सराफा व्यापारी पंकज महिंद्रा के चर्चित अपहरणकांड में अंडरवर्ल्ड डॉन बबलू श्रीवास्तव को जिला अदालत ने बरी कर दिया। जबकि, बबलू के भांजे विकल्प समेत आठ लोग दोषी करार दिए गए।
  • अतुल पासी हत्याकांड में अंडर वर्ल्ड डॉन छोटा राजन गिरोह के तीन सदस्यों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।
  • बाघंबरी मठ के महंत नरेंद्र गिरि आत्महत्या प्रकरण में अभियोजन की गवाही शुरू हो गई। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी की गवाही जारी है।
  • पूर्व विधायक माफिया विजय मिश्रा के खिलाफ मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी पर जानलेवा हमले के ट्रायल में सफाई साक्ष्य और कचहरी में हुए प्रकाश नारायण मिश्रा हत्याकांड का ट्रायल 44 साल बाद शुरु हुआ।

  • धोखाधड़ी मामले में पूर्व विधायक रामकृपाल की सात साल की सजा सुनाई गई।
  • अतीक अशरफ हत्याकांड के मुल्जिम लवलेश तिवारी, शनि सिंह और अरुण मौर्य के खिलाफ आरोप तय हो गया।
  • उमेश पाल हत्याकांड में माफिया अतीक के बेटे अली, उमर समेत 12 अभियुक्तों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई को लेकर सुनवाई शुरु हो गई।
  • 26 साल पूर्व हुए अशोक साहू हत्याकांड में मफिया अतीक के वकील खान सौलत हनीफ का रिमांड बना।
  • सिविल जज की अदालत में वादकारी दंपती और वकीलों के बीच हुई मारपीट व जिला अधिवक्ता संघ चुनाव में धांधली को लेकर वकीलों के उपद्रव का हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया।
  • पुलिस भर्ती व आरओ-एआरओ पेपर लीक के मास्टर माइंड राजीव नयन की जमानत खारिज।
  • सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी हत्याकांड का ट्रायल शुरु हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed