फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Police will issue non-bailable warrant of SHUTS director SB Lal

Prayagraj: शुआट्स निदेशक एसबी लाल का गैरजमानती वारंट जारी कराएगी पुलिस, जेल में बंद दूसरे भाई पर भी कसा शिकंजा

Thu, 04 Jan 2024 11:20 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 04 Jan 2024 11:20 AM IST
सार

शुआट्स के कुलपति के भाई और विश्वविद्यालय के निदेशक एसबी लाल की भी मुश्किलें बढ़ सकती है। उसके खिलाफ पुलिस गैर जमानती वारंट जारी कराने की तैयारी कर रही है।  मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। दो दिन पहले गिरफ्तार कुलपति 

विज्ञापन
Police will issue non-bailable warrant of SHUTS director SB Lal
SB Lal SHUATS - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नैनी स्थित सैम हिगिन्नबॉटम यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर, टेक्नाेलॉजी एंड साइंसेस (शुआट्स) के कुलपति प्रो. आरबी लाल के परिवार की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। कुलपति और उनके छोटे भाई विनोद बी लाल को जेल भेजने के बाद पुलिस अब उनके तीसरे भाई सुनील बी लाल (एसबी लाल) के खिलाफ भी गैरजमानती वारंट जारी कराने की तैयारी में है। एसबी लाल भी शुआट्स में निदेशक विकास के पद पर तैनात हैं।

विज्ञापन


शुआट्स निदेशक एसबी लाल की पुलिस लंबे समय से तलाश में जुटी है। वह कुलपति प्रो. आरबी लाल के मझले भाई हैं। उन्हें नैनी थाने में इसी साल जून में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी बनाया गया है। आरोप है कि इस घटना की साजिश में वह भी कुलपति और निदेशक भाई के साथ शामिल थे। उन्हें आपराधिक साजिश रचने का आरोपी बनाया गया है। इसमें कुलपति व विनोद बी लाल के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। डीसीपी अभिनव त्यागी ने बताया कि सुनील बी लाल की तलाश की जा रही है। उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कराने के लिए जल्द ही विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

कुल 12 मुकदमे हैं दर्ज, विदेश भागने की भी चर्चा

दोनों भाइयों की तरह सुनील बी लाल का भी आपराधिक इतिहास है। उन पर कुल 12 मुकदमे दर्ज हैं। शुआट्स में 5.56 करोड़ रुपये के गबन और 69 पदों पर अवैध नियुक्ति के मामले में वह भी नामजद हैं। फतेहपुर के कोतवाली थाने में दर्ज धर्म परिवर्तन के मामले में भी वह आरोपी हैं। हत्या के प्रयास में विवेचना के दौरान उनका नाम प्रकाश में आया है। तभी से वह फरार हैं। चर्चा है कि मुकदमे में नाम आने के बाद वह विदेश भाग निकले हैं। हालांकि, इसकी पुष्टि कोई नहीं कर रहा।

 

शुआट्स के पूर्व छात्र ने लिखाया है केस

शुआट्स के ही पूर्व छात्र सर्वेंद्र विक्रम सिंह ने इसी साल जून में दर्ज कराए मुकदमे में एसबी लाल का नाम लिया था। सुल्तानपुर निवासी सर्वेंद्र का आरोप है कि वह स्कूटी से रात 10 बजे नैनी जा रहे थे। तभी पुराने यमुना पुल पर दो बाइक से आए चार लोगों ने तमंचा दिखाकर प्रो. आरबी लाल व विनोद बी लाल पर फतेहपुर में दर्ज कराए मुकदमे को वापस लेने को कहा। नहीं मानने पर जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed