{"_id":"6534e64ff6be4a6c3a0ddeb3","slug":"police-surveillance-increased-in-hatwa-rumors-of-shaista-coming-to-hatwa-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : हटवा में पुलिस की निगरानी बढ़ी, शाइस्ता के हटवा आने की सुगबुगाहट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : हटवा में पुलिस की निगरानी बढ़ी, शाइस्ता के हटवा आने की सुगबुगाहट
Sun, 22 Oct 2023 02:37 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 22 Oct 2023 02:37 PM IST
सार
उमेश पाल की हत्या के बाद शाइस्ता पर पुलिस ने 50 हजार का इनाम रखा है। उमेश की हत्या के बाद शाइस्ता के बारे में पुलिस कोई पता नहीं लगा सकी है। वह न तो अपने बेटे असद के एनकाउंटर के बाद सामने आई थी और न ही पति अतीक, देवर अशरफ की हत्या के बाद।
विज्ञापन
अतीक अहमद और शाइस्ता परवीन। फाइल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के हटवा गांव में पुलिस की निगरानी बढ़ गई है। 50 हजार की इनामी शाइस्ता के हटवा आने की सुगबुगाहट पर गांव में तलाशी और चेकिंग अभियान भी तेज कर दिया गया है। बड़ों के साथ-साथ बच्चों की भी चेकिंग की जा रही है। अतीक के दोनों बेटे एहजम और आबान अशरफ के साढ़ू अंसार अहमद के हटवा स्थित घर पर ही हैं। पुलिस को पूरा शक है कि शाइस्ता बेटों से मिलने हटवा आ सकती है।
विज्ञापन
उमेश पाल की हत्या के बाद शाइस्ता पर पुलिस ने 50 हजार का इनाम रखा है। उमेश की हत्या के बाद शाइस्ता के बारे में पुलिस कोई पता नहीं लगा सकी है। वह न तो अपने बेटे असद के एनकाउंटर के बाद सामने आई थी और न ही पति अतीक, देवर अशरफ की हत्या के बाद। लेकिन, पुलिस मानकर चल रही है कि वह बेटों से मिलने की कोशिश कर सकती है। इस कारण हटवा में निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
पिछले दो दिनों में गांव में आने जाने वाले हर व्यक्ति की तलाशी के साथ साथ पूछताछ भी की जा रही है। यहां तक कि बच्चों से पुलिस छानबीन कर रही है। बुर्का पहने महिलाओं से पूछताछ और चेकिंग के लिए महिलाओं की तैनाती भी की गई है।
विज्ञापन