फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Police station surrounded for slapping Bharatiya Kisan Union worker

Prayagraj News: भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता को थप्पड़ जड़ने पर थाने का किया घेराव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
Police station surrounded for slapping Bharatiya Kisan Union worker
करेली थाना क्षेत्र के अंतर्गत बख्शी वाला पुल के पास बुधवार रात उस दौरान हंगामा मच गया, जब चेकिंग के दौरान पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता को थप्पड़ जड़ दिया। दोनों करेहदा से करेली ट्रैक्टर लेकर जा रहे थे। मामला इस कदर बिगड़ा कि गुस्साए सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने करेली थाने का घेराव कर दिया। खबर लिखे जाने तक थाने में तक हंगामा चलता रहा।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन युवा महासचिव शुभम तिवारी ने बताया कि पार्टी के कार्यकर्ता आशीष और सनी निषाद बुधवार रात ट्रैक्टर लेकर करेहदा से करेली जा रहे थे। देर रात बक्शी वाला पुल के पास पहुंचने पर सदी वर्दी में पांच से छह पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोक लिया और गाड़ी के कागजात दिखाने को लेकर दोनों को थप्पड़ मार दिया। विरोध करने पर पुलिस दोनों को करेली थाने उठा ले गई। शुभम का आरोप है कि मामले की जानकारी मिलते ही जब वह थाने पहुंचे, तो पुलिस ने उनके साथ भी हाथापाई कर अभद्र व्यवहार किया। पार्टी को भला बुरा कहा। वहीं, दूसरी तरफ हंगामा को बढ़ता देख सादी वर्दी वाले पुलिसकर्मी थाने से नौ दो ग्यारह हो गए। इस संबंध में करेली थाना प्रभारी अमरनाथ राय ने बताया कि ट्रैक्टर चला रहा चालक नाबालिग था। जिस कारण पुलिस कर्मियों ने दस्तावेजों के जांच के लिए ट्रैक्टर को रोका था। मामले की छानबीन की जा रही है, जांच पूरी होने के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed