फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Police started action after controversial statement of former MLA, identification is being done from video footage

प्रयागराज : पूर्व विधायक के विवादित बयान के बाद पुलिस ने शुरू की कार्रवाई, सभा में शामिल लोगों को किया जा रहा चिन्हित

Thu, 17 Feb 2022 04:17 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 17 Feb 2022 04:17 AM IST
सार

बुधवार को पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर उन लोगों को चिह्नित करने में जुटी रही जो सभा में शामिल हुए। गौरतलब है कि वायरल वीडियो में पूर्व विधायक के आपत्तिजनक भाषण के दौरान सभा में मौजूद लोग तालियां बजाते भी नजर आते हैं।

विज्ञापन
Police started action after controversial statement of former MLA, identification is being done from video footage
Prayagraj News : रामसेवक पटेल, पूर्व विधायक। - फोटो : prayagraj

विस्तार

मांडा में चुनावी सभा के दौरान पूर्व विधायक रामसेवक पटेल के बोल बिगड़ने केमामले में दर्ज केस की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर सभा में शामिल समर्थकों को चिह्नित किया जा रहा है। मामले में पूर्व विधायक को नामजद करने केअलावा 150 अज्ञात लोगों पर भी केस दर्ज किया गया है। अफसरों का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन

 



अब तक कि जांच में यह बात सामने आई है कि जिस सभा में आपत्तिजनक भाषण दिया गया, वह 13 फरवरी को मांडा के ही लक्षन चौकठा गांव में आयोजित की गई थी। इसमें सपा छोड़कर भाजपा में आए पूर्व विधायक केअलावा बड़ी संख्या में समर्थक भी शामिल हुए थे। सभा में पूर्व विधायक भाजपा प्रत्याशी नीलम करवरिया का प्रचार करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

दंगा, फसाद के बल पर चुनाव जीतने के लिए प्रेरित करने का आरोप
 

समर्थकों को संबोधित करने के दौरान ही उनकी जुबान फिसल जाती है और वह कार्यकर्ताओं से दंगा-फसाद, लात-जूता, पैसा-कौड़ी, दारू-गांजा मारपीट के बल पर बूथ जिताने की बात कहते हैं। पुलिस ने अगले दिन वीडियो वायरल होने के बाद पूर्व विधायक व उनकेसमर्थकों पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के साथ ही अन्य आरोपों में केस दर्ज किया था।

 

 

 

बुधवार को पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर उन लोगों को चिह्नित करने में जुटी रही जो सभा में शामिल हुए। गौरतलब है कि वायरल वीडियो में पूर्व विधायक के आपत्तिजनक भाषण के दौरान सभा में मौजूद लोग तालियां बजाते भी नजर आते हैं। पुलिस का कहना है कि चिह्नित करने केबाद अन्य लोगों का नाम भी प्रकाश में लाया जाएगा। इसके बाद सभी के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed