फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Police searching for network issuing fake degrees; FIRs registered against 99 lawyers.

Prayagraj : फर्जी डिग्री देने वाले नेटवर्क की पुलिस कर रही तलाश, 99 अधिवक्ताओं पर दर्ज है एफआईआर

Thu, 13 Aug 2026 06:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 13 Aug 2026 06:02 PM IST
सार

फर्जी शैक्षिक प्रमाणपत्रों के आधार पर वकालत करने के मामले में पुलिस की जांच का दायरा बढ़ गया है। सिविल लाइंस पुलिस 99 एफआईआर दर्ज होने के बाद पता लगाने में जुटी है कि फर्जी डिग्री और अंकपत्र के इस खेल के पीछे कहीं कोई संगठित नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है।

विज्ञापन
Police searching for network issuing fake degrees; FIRs registered against 99 lawyers.
अदालत का फैसला। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

फर्जी शैक्षिक प्रमाणपत्रों के आधार पर वकालत करने के मामले में पुलिस की जांच का दायरा बढ़ गया है। सिविल लाइंस पुलिस 99 एफआईआर दर्ज होने के बाद पता लगाने में जुटी है कि फर्जी डिग्री और अंकपत्र के इस खेल के पीछे कहीं कोई संगठित नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है। टीम ने दस्तावेज व आरोपियों के बीच कड़ियां तलाशनी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश की ओर से उपलब्ध कराए जा रहे रिकॉर्ड और विश्वविद्यालयों की सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर सिविल लाइंस थाने में एफआईआर दर्ज की जा रही हैं। जांच में सामने आया कि फर्जी प्रमाणपत्र के आरोपों से जुड़े अधिवक्ता प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर, लखनऊ, गाजियाबाद, मथुरा, लखीमपुर खीरी और फतेहपुर समेत कई जिलों के रहने वाले हैं।पुलिस अब यह जांच करेगी कि अलग-अलग अधिवक्ताओं के पास मिले फर्जी अंकपत्र और डिग्री तैयार कराने का तरीका एक जैसा तो नहीं है। ब्यूरो
विज्ञापन


विश्वविद्यालयों से मांगी जा रही सत्यापन रिपोर्ट

पुलिस बार कौंसिल से मिले रिकॉर्ड के साथ संबंधित विश्वविद्यालयों की सत्यापन रिपोर्ट भी खंगाल रही है। जिस डिग्री या अंकपत्र को फर्जी बताया गया है, उसके मूल रिकॉर्ड और सत्यापन प्रक्रिया की जानकारी जुटाई जा रही है। थाना प्रभारी रामाश्रय यादव ने बताया कि अब जांच इस पहलू पर भी केंद्रित की गई है कि फर्जी प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने में किसी व्यक्ति या संगठित गिरोह की भूमिका तो नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed