फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   police searched nakal mafia chandrama in many places

शिक्षक भर्ती में फर्जीवाड़े के आरोपियों की तलाश में दबिश

Thu, 08 Oct 2020 02:56 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Thu, 08 Oct 2020 02:56 AM IST
विज्ञापन
police searched nakal mafia chandrama in many places
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज। शिक्षक भर्ती में फर्जीवाड़े के तीन आरोपियों की तलाश में बुधवार को दबिश दी गई। पेपर आउट कराने के आरोपी रहे चंद्रमा सिंह यादव की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब इन तीनों को पकड़ने की कवायद में जुट गई है। तीनों के घर कुर्की का नोटिस भी चस्पा किया गया है। उधर, एक अन्य आरोपी मायापति दुबे को अदालत से राहत मिलने की खबर है।
विज्ञापन

69 हजार शिक्षक भर्ती में फर्जीवाड़ा के आरोपी चंद्रमा सिंह यादव को एसटीएफ ने दो दिन पहले गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। चंद्रमा की गिरफ्तारी के बाद अब एसटीएफ को शिवदीप, सत्यम और शैलेश की तलाश है। कुछ दिन पहले ही इन तीनों और चंद्रमा के घर पर 82 की कार्रवाई (कुर्की का नोटिस) की गई थी। चंद्रमा की गिरफ्तारी के बाद अब एसटीएफ इन तीनों को पकड़ने में जुट गई है। हालांकि, तीनों केएल पटेल के छोटे मोहरें ही हैं।
विज्ञापन


एसटीएफ अधिकारियों ने बताया कि भदोही के रहने वाले मायापति दुबे को अदालत से गिरफ्तारी से छूट की राहत मिल गई है। इस कारण उसकी तलाश में दबिश नहीं दी जा रही है। शिवदीप, सत्यम और शैलेश की तलाश में आज गंगापार के कई इलाकों में दबिश दी गई। उनके रिश्तेदारों के साथ ही केएल पटेल के करीबियों के घर भी उनकी तलाश की गई। घटना के बाद से ही वे मोबाइल का प्रयोग नहीं कर रहे हैं। इस कारण और भी परेशानी हो रही है। गुरुवार को भी दबिश जारी रहेगी। एसटीएफ सूत्रों ने यह भी बताया कि चंद्रमा सिंह और बचे आरोपी साथ में नहीं थे। चंद्रमा रिपोर्ट दर्ज होने के बाद फरार हो गया था। वह अन्य आरोपियों से संपर्क में नहीं था। एसटीएफ मानकर चल रही है कि केएल पटेल ही मुख्य सरगना है, उसी ने बचे आरोपियों के रहने का इंतजाम किया है। इसी कारण उसके रिश्तेदारों और करीबियों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षक भर्ती में फर्जीवाड़ा करने के आरोपियों (बचे हुए) की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। एक दो दिन में सभी को पकड़ लिया जाएगा। नीरज पांडेय, एएसपी एसटीएफ


साल्वर गैंग : डायरेक्टर की तलाश जारी
प्रयागराज।
ट्रिपल सी परीक्षा में साल्वर गैंग के 14 आरोपियों को जेल भेजने के बाद बुधवार को पुलिस ने सड़वा स्थित चंद्रकला यूनिवर्सल प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर की तलाश में दबिश दी गई। इंस्पेक्टर औद्योगिक क्षेत्र चंद्रभान सिंह ने बताया कि डायरेक्टर आनंद की तलाश की जा रही है। उसके पकड़े जाने के बाद यह भी पता चलेगा और कितने लोग इस फर्जीवाड़े में शामिल हैं। मंगलवार को 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। उन्हें कल ही जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed