{"_id":"5f36f3ad8ebc3e3ca270651a","slug":"police-registred-dileep-mishra-gang-city-desk-news-ald28364494","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिलीप मिश्रा का गिरोह होगा पंजीकृत, बेटा भी सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिलीप मिश्रा का गिरोह होगा पंजीकृत, बेटा भी सदस्य
विज्ञापन
प्रयागराज। कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी पर हमले का आरोपी दिलीप मिश्र अब पंजीकृत गिरोह का लीडर होगा। इस गिरोह में उसके बेटे समेत तीन सदस्य होंगे। गैंगचार्ट तैयार होने के बाद एसएसपी ने अनुमोदन के लिए संबंधित फाइल डीएम को भेज दी है।
लवायन कला निवासी दिलीप मिश्र वर्तमान में फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ जेल में निरुद्ध है। करीब 20 दिन पहले उसे नैनी जेल से फतेहगढ़ भेजा गया था। 29 मई को दिलीप मिश्रा को आरएसएस नेता समेत दो लोगों की हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इससे पहले उसके बेटे शुभम मिश्रा व लवायन कला स्थित उसके स्कूल से एक लाख का इनामी शूटर नीरज सिंह पकड़ा गया। नीरज से पूछताछ में खुलासा हुआ था दिलीप ने आरएसएस नेता समेत दो लोगों की हत्या की सुपारी दी। दिलीप के साथ ही पुलिस ने नैनी जेल से नीरज को भी फिरोजाबाद जेल भेज दिया था। पुलिस अफसरों का कहना है कि आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता को देखते हुए दिलीप का गैंगचार्ट तैयार कराया गया है जिनमें उसके बेटे समेत तीन सदस्य हैं। एसएसपी अभिषेक दीक्षित ने बताया कि दिलीप मिश्रा शातिर अपराधी है जिस पर 46 मुकदमे दर्ज हैं। उसका गैंग चार्ट तैयार कराकर अनुमोदन के लिए फाइल एसएसपी को भेजी गई है।
सात अपराधियों की खुली हिस्ट्रीशीट
प्रयागराज। अपराधियों पर कार्रवाई के क्रम में पुलिस ने शुक्रवार को छह अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली। इनमें शादाब, जाकिर अली, फारुख, नूर अख्तर सभी निवासी बख्शीमोढ़ा शामिल हैं जो करेली के लौटन निषाद हत्याकांड में जेल में निरुद्ध हैं। इसके अलावा महमूद खान निवासी स्टेनली रोड, अली अहमद निवासी बम्हरौली व शेरू निवासी मरियाडीह भी इनमें शामिल हैं। पुलिस अफसरों ने बताया कि सभी पर पहले से मुकदमे दर्ज हैं और उनकी हिस्ट्रीशीट खोली गई है।