{"_id":"9012f446c7a707e3983521736b0cab25","slug":"police-recruitment-hearing-in-the-case-continued-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा भर्ती मामले में सुनवाई जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा भर्ती मामले में सुनवाई जारी
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
Updated Mon, 06 Apr 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में चार हजार से अधिक सब इंस्पेक्टर और पीएसी के प्लाटून कमाडेंट की भर्ती परीक्षा में सफेदा (व्हाइटनर) लगाने के मामले में हाईकोर्ट में सोमवार को छठवें दिन भी सुनवाई जारी रही। याचिका पर व्हाइटनर लगाने वाले छात्रों की ओर से भी पक्ष रखा गया। प्रदेश सरकार के वकीलों ने भी अपना पक्ष रखा। इस मामले में सुनवाई अब अंतिम दौर में है। व्हाइटनर इस्तेमाल करने वाले छात्रों और प्रदेश सरकार के वकीलों की दलील थी कि मात्र व्हाइटनर इस्तेमाल करने के आधार पर किसी का अभ्यर्थन निरस्त नहीं किया जा सकता है।
निर्देश पुस्तिका में भी ऐसा नहीं लिखा है कि अभ्यर्थन निरस्त कर दिया जाएगा। जबकि याची के अधिवक्ता सीमांत सिंह और अन्य ने तर्क रखा कि व्हाइटनर इस्तेमाल करना नियम विरुद्ध है। पुस्तिका में दिए निर्देश से ही स्पष्ट है। सरकार ने आरटीआई में जवाब दाखिल किया है कि व्हाइटनर इस्तेमाल करने वालों का अभ्यर्थन निरस्त किया जाएगा। याचिका पर न्यायमूर्ति वीके बिरला सुनवाई कर रहे हैं।