Police Bharti : अभ्यर्थियों ने रातभर स्टेशन व बस अड्डे पर गुजारी रात बोले, लॉज और ऑटो में मची लूट
स्टेशन और बस अड्डे पर आए वे भी अभ्यर्थी शामिल थे, जो दूसरे शहरों से आकर प्रयागराज में ठहरे हुए थे। अभ्यर्थी पंकज, दिनेश, और सुमित ने बताया कि वह चित्रकूट से आ रहे हैं। उनका उनका सेंटर प्रतापगढ़ में हैं ऐसे में अगर वक्त पर केंद्र पर नहीं पहुंचा तो उन्हें प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सुबह के चार बजते ही बस से वह प्रतापगढ़ रवाना हो जाएंगे।
विस्तार
पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर बृहस्पतिवार रात से ही अभ्यर्थियों का शहर में आना शुरू हो गया था। हजारों की संख्या में आए अभ्यर्थियों ने रेलवे स्टेशन और बस अड्डे के बाहर सोकर रात गुजार दी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की तरफ से पुलिस कांस्टेबल पद 60,2244 रिक्तियों के लिए इस परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को होने वाली पहली परीक्षा की दोनों पालियों में कुल अभ्यर्थियों की संख्या 45,744 है। जिसे देखते हुए बृहस्पतिवार रात से ही चित्रकूट, प्रतापगढ़, वाराणसी, बांदा, गाजीपुर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, कौशाम्बी समेत अन्य जिलों के अभ्यर्थियों का आना शुरू हो गया।
इनमें ज्यादातर अभ्यर्थियों का कही कहना था कि आसपास के होटल, लॉज में एक लोगों के लिए सिर्फ एक रात के तीन से चार सौ रुपये चार्ज किया जा रहा है। ऑटो व रिक्शा वालों का भी यही हाल है। थोड़ी दूर के लिए 50 से 100 रुपये किराया मांगा जा रहा है। 50 रुपये से नीचे कोई भी रिक्शा वाला बात नहीं कर रहा है। इसलिए सुबह होते ही पैदल अपने केंद्र तक पहुंच जाऊंगा।
आसपास के जिलों में जाने वाले अभ्यर्थियों ने भी बनाया ठिकाना
स्टेशन और बस अड्डे पर आए वे भी अभ्यर्थी शामिल थे, जो दूसरे शहरों से आकर प्रयागराज में ठहरे हुए थे। अभ्यर्थी पंकज, दिनेश, और सुमित ने बताया कि वह चित्रकूट से आ रहे हैं। उनका उनका सेंटर प्रतापगढ़ में हैं ऐसे में अगर वक्त पर केंद्र पर नहीं पहुंचा तो उन्हें प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सुबह के चार बजते ही बस से वह प्रतापगढ़ रवाना हो जाएंगे।
एक घंटे पहले बंद की गई एंट्री प्वाइंट
दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा में कुल 45,744 अभ्यर्थी शामिल होंगे। यह अभ्यर्थी प्रयागराज के अलावा आसपास के जिले के रहने वाले हैं। इतनी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के आने पर शहर में काफी भीड़भाड़ थी। इसे देखते हुए यातायात पुलिस ने शहर के एंट्री प्वाइंट के समय में बदलाव करते हुए एक घंटा पहले सुबह 4 बजे वाहनों को रोक दिया जाएगा।
दो घंटे पहले लगाई गई ड्यूटी
वहीं दूसरी तरफ, यातायात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी सुबह 8 के बजाए 6 बजे से कर दिया गया है। इस दौरान रोजाना की तरह ही लगभग 617 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। यह ड्यूटियां शहर के सभी प्रमुख चौराहे के अलावा स्कूल के आसपास लगाई गई है। यातायात पुलिस अफसरों का कहना है कि जरूरत को देखते हुए ड्यूटी लगाई गई है।