फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Police reached to attach the house of former MLA Vijay Mishra's nephew, action will be taken under gangster

प्रयागराज : पूर्व विधायक विजय मिश्र के भतीजे के मकान को कुर्क करने पहुंची पुलिस, गैंगस्टर के तहत होगी कार्रवाई

Thu, 01 Jun 2023 02:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 01 Jun 2023 02:32 PM IST
सार

मकान के एक हिस्सा में अधिवक्ता विपिन शुक्ला बतौर किराएदार रहते हैं। भदोही पुलिस मकान को खाली कराने के लिए बृहस्पतिवार को अल्लापुर पहुंची है। यह मकान मनीष मिश्र की पत्नी इंदू मिश्र के नाम पर दर्ज है। बताया जाता है कि मकान के एक हिस्से को अधिवक्ता विपिन शुक्ला ने बतौर किराए पर लिया है।

विज्ञापन
Police reached to attach the house of former MLA Vijay Mishra's nephew, action will be taken under gangster
अल्लापुर स्थित पूर्व विधायक विजय मिश्र के भतीजे मनीष मिश्र का मकान। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पू्र्व विधायक विधायक विजय मिश्र के भतीजे और भदोही के ब्लाक प्रमुख मनीष मिश्र के कुर्क मकान को कुर्क करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस अल्लापुर पहुंची है। गैंगस्टर एक्ट के तहत भदोही जिला प्रशासन के आदेश पर ब्लॉक प्रमुख मनीष मिश्र का अल्लापुर में स्थित आलीशान मकान कुर्क किया जाएगा। 

विज्ञापन


मकान के एक हिस्सा में अधिवक्ता विपिन शुक्ला बतौर किराएदार रहते हैं। भदोही पुलिस मकान को खाली कराने के लिए बृहस्पतिवार को अल्लापुर पहुंची है। यह मकान मनीष मिश्र की पत्नी इंदू मिश्र के नाम पर दर्ज है। बताया जाता है कि मकान के एक हिस्से को अधिवक्ता विपिन शुक्ला ने बतौर किराए पर लिया है। किरायादारी का विवाद होने के बाद न्यायालय मे वाद दाखिल किया गया था, जिसका मुकदमा अधिवक्ता और मकान मालकिन इंदू मिश्रा के बीच चल रहा है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी भदोही ने पिछले साल ही मकान को कुर्क करने का आदेश जारी किया था लेकिन मामला अदालत में विचाराधीन होने के कारण अनुपालन नहीं हो पाया था। अब पुलिस ने किराएदार को मकान खाली करने का अल्टीमेटम दिया है। इसके साथ ही कुर्की की तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed