फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Police reached to attach the house of Bahubali's nephew, returned empty handed, notice posted to vacate the ho

प्रयागराज : बाहुबली के भतीजे का मकान कुर्क करने पहुंची पुलिस बैरंग लौटी, मकान खाली करने का चस्पा किया गया नोटि

Fri, 02 Jun 2023 04:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 02 Jun 2023 04:20 PM IST
सार

मनीष विधायक विजय मिश्र का भतीजा है और ब्लॉक प्रमुख भी रह चुका है। उस पर गैंगस्टर समेत तमाम मुकदमे दर्ज हैं। पिछले साल दिसंबर में जिला मजिस्ट्रेट भदोही ने गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत अपराध से अर्जित उसकी संपत्ति को कुर्क करने का आदेश दिया था।

विज्ञापन
Police reached to attach the house of Bahubali's nephew, returned empty handed, notice posted to vacate the ho
Prayagraj News : ब्लॉक प्रमुख मनीष मिश्र के मकान पर नोटिस चस्पा करती भदोही पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बाहुबली विधायक विजय मिश्र के भतीजे मनीष मिश्रा के अल्लापुर स्थित मकान को कुर्क करने पहुंची भदोही पुलिस को बैरंग लौटना पड़ा। फिलहाल उसकी ओर से किराये पर रहने वाले अधिवक्ता को मकान खाली करने संबंधित नोटिस चस्पा किया गया है। यह भी कहा जा रहा है कि भदोही पुलिस शुक्रवार को कार्रवाई के लिए फिर आ सकती है।

विज्ञापन

मनीष विधायक विजय मिश्र का भतीजा है और ब्लॉक प्रमुख भी रह चुका है। उस पर गैंगस्टर समेत तमाम मुकदमे दर्ज हैं। पिछले साल दिसंबर में जिला मजिस्ट्रेट भदोही ने गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत अपराध से अर्जित उसकी संपत्ति को कुर्क करने का आदेश दिया था। यह संपत्ति अल्लापुर के शिवनगर में स्थित तीन मंजिला मकान के रूप में है जिसकी अनुमानित कीमत करीब 8.50 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन


इसी मकान को कुर्क करने के लिए विवेचनक भदोही के सुरियांवा थाने के प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह बृहस्पतिवार को अल्लापुर पहुंचे। इस मकान में प्रथम तल पर अधिवक्ता विपिन शुक्ला किराये पर रहते हैं और कार्यालय भी बना रखा है। पुलिस ने जिला मजिस्ट्रेट भदोही गौरांग राठी की ओर से जारी नोटिस मकान पर चस्पा किया। जिसमें मकान खाली करने के लिए निर्देशित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Police reached to attach the house of Bahubali's nephew, returned empty handed, notice posted to vacate the ho
ब्लाक प्रमुख मनीष मिश्र का अल्लापुर स्थित मकान। - फोटो : अमर उजाला।
सुरियांवा इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि दिसंबर में कुर्की का आदेश जारी होने के बाद किरायेदार की ओर से अपील की गई थी। जिसका निस्तारण हो चुका है। किरायेदार को 24 घंटे का वक्त मकान खाली करने को दिया गया है। उधर किरायेदार अधिवक्ता ने बताया कि पुलिस ने अचानक से बृहस्पतिवार को उन्हें आदेश थमाया है। साथ ही कहा है कि 24 घंटे में मकान खाली करने को कहा है। जबकि उन्होंने मकान खाली करने के लिए कुछ समय मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed