{"_id":"682071b169bed4a2d408d9a5","slug":"police-re-installed-board-on-mafia-atiq-s-confiscated-land-people-doing-illegal-plotting-identified-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : माफिया अतीक की कुर्क जमीन पर पुलिस ने दोबारा लगवाया बोर्ड, अवैध प्लाटिंग करने वाले चिन्हित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : माफिया अतीक की कुर्क जमीन पर पुलिस ने दोबारा लगवाया बोर्ड, अवैध प्लाटिंग करने वाले चिन्हित
Sun, 11 May 2025 03:15 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 11 May 2025 03:15 PM IST
सार
एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में अतीक अहमद की कुर्क की गई जमीन पर शनिवार को पुलिस ने दोबारा बोर्ड लगवाए। इस कार्रवाई के जरिये संदेश भी दिया गया है कि अनाधिकृत कब्जे पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
माफिया अतीक अहमद।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में अतीक अहमद की कुर्क की गई जमीन पर शनिवार को पुलिस ने दोबारा बोर्ड लगवाए। इस कार्रवाई के जरिये संदेश भी दिया गया है कि अनाधिकृत कब्जे पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कुछ दिनों पहले आरोप लगे थे कि अतीक की गौसपुर कटहुला स्थित कुर्क की गई जमीन पर कुछ लोग अवैध कब्जा करके प्लॉटिंग कर रहे हैं। साथ ही वहां कुर्की की कार्रवाई के संबंध में लगाए गए बोर्ड भी उखाड़कर फेंक दिए गए हैं।
विज्ञापन
मामला संज्ञान में आने के बाद अफसरों ने जांच कराई। राजस्व कर्मचारियों से रिपोर्ट मांगी। रिपोर्ट मिलने के बाद शनिवार को जमीन पर पहुंचकर दोबारा बोर्ड लगवा दिए। एयरपोर्ट थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि राजस्व टीम की रिपोर्ट के अनुसार संबंधित आराजी पर कार्रवाई से संबंधित बोर्ड लगवा दिए गए हैं। अगर कोई भी इस पर अनाधिकृत रूप से अतिक्रमण करने का प्रयास करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
राजमिस्त्री के नाम बनाई थी संपत्ति
अतीक ने राजमिस्त्री हूबलाल के नाम पर गौसपुर कटहुला में 12.42 करोड़ की संपत्ति बनाई थी। पुलिस ने पहले इसे गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क किया। तीन महीने की निर्धारित समयावधि बीतने के बाद भी संबंधित पक्ष की ओर से जमीन पर अपने दावे के संबंध में कोई साक्ष्य पेश नहीं करने पर मामले को गैंगस्टर कोर्ट में भेज दिया गया। जुलाई 2024 में गैंगस्टर कोर्ट ने पुलिस आयुक्त न्यायालय की कार्रवाई को उचित व न्यायसंगत ठहराते हुए उक्त संपत्ति को राज्य सरकार के पक्ष में निहित करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन