फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Police on the lookout for mutton and hookah partyers on boat case registered on SSP order

प्रयागराज : नाव पर मटन और हुक्का की पार्टी करने वालों की तलाश में जुटी पुलिस, एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज

Wed, 31 Aug 2022 03:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 31 Aug 2022 03:59 PM IST
सार

नाव पर हुक्का और मटन का पार्टी करने के मामले का पता लगने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई है। वीडियो के माध्यम से स्थानीय लोगों के जरिए नाव में मस्ती कर रहे लोगों की पहचान की जा रही है। फिलहाल दारागंज पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Police on the lookout for mutton and hookah partyers on boat case registered on SSP order
Prayagraj News : बाढ़ में नाव पर हुक्का और मटन की पार्टी करते युवकों की वायरल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दारागंज में बाढ़ की भीषण विभीषिका के बीच नाव पर मटन और हुक्का की पार्टी का वीडियो वायरल होने पर हड़कंप मच गया है। एक तरफ मुहल्ले में पानी भर जाने के कारण हजारों लोग विस्थापित हो गए हैं और परिवार के साथ रिश्तेदारों या बाढ़ राहत शिविर में शरण लिए हैं वहीं इस बाढ़ में पिकनिक मनाने का वीडियो वायरल होने पर कई तरह के सवाल उठने लगे हैं।

विज्ञापन



मामले का पता लगने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई है। वीडियो के माध्यम से स्थानीय लोगों के जरिए नाव में मस्ती कर रहे लोगों की पहचान की जा रही है। फिलहाल दारागंज पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



इस मामले की साधु संतों ने भी कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे देशद्रोह तक करार दे दिया है। संगम स्थित लेटे हनुमान मंदिर के महंत बलवीर गिरि ने मामले की तीव्र भर्त्सना करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आरोपियों पर रासुका लगाने तक की मांग कर डाली। एसएसपी शैलेश पांडेय ने घटना के मामले में आरोपियों का शीघ्र पता लगाने का निर्देश पुलिस को दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed