{"_id":"630f380a57d5641d470b48c7","slug":"police-on-the-lookout-for-mutton-and-hookah-partyers-on-boat-case-registered-on-ssp-order","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : नाव पर मटन और हुक्का की पार्टी करने वालों की तलाश में जुटी पुलिस, एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : नाव पर मटन और हुक्का की पार्टी करने वालों की तलाश में जुटी पुलिस, एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज
Wed, 31 Aug 2022 03:59 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 31 Aug 2022 03:59 PM IST
सार
नाव पर हुक्का और मटन का पार्टी करने के मामले का पता लगने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई है। वीडियो के माध्यम से स्थानीय लोगों के जरिए नाव में मस्ती कर रहे लोगों की पहचान की जा रही है। फिलहाल दारागंज पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Prayagraj News : बाढ़ में नाव पर हुक्का और मटन की पार्टी करते युवकों की वायरल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दारागंज में बाढ़ की भीषण विभीषिका के बीच नाव पर मटन और हुक्का की पार्टी का वीडियो वायरल होने पर हड़कंप मच गया है। एक तरफ मुहल्ले में पानी भर जाने के कारण हजारों लोग विस्थापित हो गए हैं और परिवार के साथ रिश्तेदारों या बाढ़ राहत शिविर में शरण लिए हैं वहीं इस बाढ़ में पिकनिक मनाने का वीडियो वायरल होने पर कई तरह के सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन
मामले का पता लगने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई है। वीडियो के माध्यम से स्थानीय लोगों के जरिए नाव में मस्ती कर रहे लोगों की पहचान की जा रही है। फिलहाल दारागंज पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
इस मामले की साधु संतों ने भी कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे देशद्रोह तक करार दे दिया है। संगम स्थित लेटे हनुमान मंदिर के महंत बलवीर गिरि ने मामले की तीव्र भर्त्सना करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आरोपियों पर रासुका लगाने तक की मांग कर डाली। एसएसपी शैलेश पांडेय ने घटना के मामले में आरोपियों का शीघ्र पता लगाने का निर्देश पुलिस को दिया है।
विज्ञापन