फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Police officer arrested for assaulting female gym trainer

प्रयागराज में महिला जिम ट्रेनर से मारपीट मामले में दरोगा निलंबित

Sat, 05 Sep 2020 12:41 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 05 Sep 2020 12:41 AM IST
विज्ञापन
Police officer arrested for assaulting female gym trainer
करेली के जीटीबी नगर स्थित जिम में महिला फिटनेस ट्रेनर से मारपीट, अभद्रता मामले में शुक्रवार को विवेचक प्रेम कुमार को सस्पेंड कर दिया गया। आरोप है कि गंभीर प्रकरण होने के बावजूद उन्होंने अभियुक्तों की गिरफ्तारी में रुचि नहीं दिखाई। जिसके बाद इंस्पेक्टर की रिपोर्ट पर एसएसपी ने यह कार्रवाई की। उनके खिलाफ जांच भी शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन


घटना 27 अगस्त को जीटीबी नगर स्थित फिटनेस जिम में हुई थी। यहां खुल्दाबाद के सुलतानपुर भवा निवासी युवती फिटनेस ट्रेनर है। जिससे दिन में 1:00 बजे के करीब जिम के भीतर घुसकर मारपीट की गई थी। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें कुछ लोग उसे और उसकी बहन को लाठी-डंडों से पीटते नजर आए थे। पीड़िता ने उसी दिन घटना की शिकायत करेली थाने में की, जिसके बाद जीतू व दो अन्य युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


हालांकि कई दिन बीतने के बाद भी मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। वीडियो वायरल हुआ तो हड़कंप मचा जिसके बाद आनन-फानन में 2 सितंबर को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। शुक्रवार को इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में एसएसपी ने विवेचक प्रेम कुमार को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, दरोगा को इंस्पेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर निलंबित किया गया। जिसमें बताया गया है कि प्रकरण गंभीर प्रवृत्ति का होने के बावजूद बार-बार कहने के बाद भी विवेचक ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी में कोई रुचि नहीं दिखाई। एसएसपी अभिषेक दीक्षित ने बताया कि आरोपी दरोगा को निलंबित कर दिया गया है।

छेड़छाड़ और हत्या के प्रयास की बढ़ाई गईं धाराएं

उधर इस मामले में करेली पुलिस ने छेड़छाड़ और हत्या के प्रयास की धाराएं भी बढ़ा दी हैं। बता दें कि पीड़िता की तहरीर पर 27 अगस्त को मारपीट गाली-गलौज धमकी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। हालांकि विवेचना के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर इसमें छेड़छाड़ व हत्या के प्रयास की धाराओं की बढ़ोतरी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed