फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Police Line crime news

बेटे की बीमारी से टूट गया था गोविंद, फांसी लगाकर दी थी जान

Wed, 23 Oct 2019 12:10 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
Police Line crime news
Police Line crime news - फोटो : CITY DESK
पुलिस लाइन में फॉलोअर की मौत का मामला, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा, वीडियोग्राफी भी हुई
विज्ञापन

सिर में लगी चोट की वजह से हुई थी पत्नी व बेटे की मौत
प्रयागराज। पुलिस लाइन में फांसी के फंदे पर लटका मिला फॉलोवर गोविंदनारायण(52) बेटे की बीमारी की वजह से टूट गया था। मर्चरी पर पहुंचे परिजनों ने यह बात बताई। उधर पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि उसने फांसी लगाकर जान दी थी। जबकि पत्नी चंद्रा(50) व बेटे सुनील(28) की मौत सिर में चोट लगने की वजह से हुई। इसके बाद माना यही जा रहा है कि बेटे की बीमारी से तंग आकर उसने ही पत्नी व बेटे को मारने के बाद आत्मघाती कदम उठाया।
घटना की जानकारी के बाद मंगलवार सुबह ही अन्य रिश्तेदारों संग जालौन से मृतक फॉलोवर के बड़े भाई लालता व साले भी आ गए। उधर मर्चरी पर सुबह से ही परिचित पुलिसकर्मियों का जमावड़ा लगा रहा। परिजनों का कहना था कि बेटे की बीमारी ने गोविंदनारायण को तोड़कर रख दिया था। इलाज में लाखों रुपये खर्च होने के बाद भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। उसे दिन-रात बेटे की चिंता खाए जा रही थी। इधर कुछ महीनों से फोन पर भी बहुत बातें नहीं हो पाती थीं। हालांकि जब भी बात होती थी, वह कुछ परेशान सा लगता था। यही कहता था कि उसके बाद बेटे का क्या होगा। पुलिस सूत्रों का कहना है कि परिजनों ने न ही किसी पर कोई शक जताया है और न ही किसी तरह की कोई शिकायत की है। फिलहाल जो बातें सामने आई हैं, उससे यही लगता है कि बेटे की बीमारी की वजह से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। हालांकि आधिकारिक रूप से अफसरों का यही कहना है कि बिसरा प्रिजर्व कराया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

शरीर पर नहीं मिली अन्य कोई चोट
इससे पहले दोपहर एक बजे के करीब दो डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम शुरू किया जो तीन बजे तक चला। सूत्रों की मानें तो पोस्टमार्टम के दौरान पता चला कि गोविंदनारायण की मौत फांसी लगाने की वजह से हुई। जबकि उसकी पत्नी व बेटे की जान जाने की वजह सिर में लगी घातक चोट रही। तीनों के शरीर पर अन्य किसी तरह का चोट का निशान नहीं मिला है। जिसके बाद माना जा रहा है कि फॉलोवर ने ही पत्नी व बेटे को मारा और फिर खुद भी फांसी के फंदे पर लटक गया। कर्नलगंज पुलिस ने बताया कि इस मामले में परिजनों की ओर से किसी तरह की शिकायत नहीं दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन शव लेकर चले गए जालौन
उधर पोस्टमार्टम के बाद परिजन तीनों शवों को लेकर सीधे गृह जनपद जालौन चले गए। दरअसल पहले चर्चा रही कि घरवाले तीनों शवों का अंतिम संस्कार शहर में ही करना चाहते हैं। हालांकि पोस्टमार्टम के बाद तय हुआ कि पहले तीनों शव फॉलोवर के मूल निवास जालौन के डकोर थाना स्थित चिल्ली गांव ले जाए जाएंगे। इसके बाद वहीं शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। इस दौरान तमाम पुलिस अफसर भी मर्चरी पर मौजूद रहे। पुलिस लाइन स्थित कॉलोनी में रहने वाले पड़ोसी भी शवों के इंतजार में मृतक सिपाही के घर के पास जमा रहे। लेकिन बाद में परिजनों के शव लेकर जालौन चले जाने की खबर मिलने पर सभी घर लौट गए।

Police Line crime news

Police Line crime news- फोटो : CITY DESK

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed