पुलिस की पाठशाला : आईपीसी चिराग जैन बोले- कठिनाइयों से घबराए नहीं, मुकाबला करें विद्यार्थी
उन्होंने छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें तमाम टिप्स दिए। नौवीं से बारहवीं कक्षा के लगभग दो सौ विद्यार्थियों को मुखातिब आईपीएस अफसर जैन ने कहा कि यह उम्र पढ़ाई-लिखाई की होती है, जो छात्र बिना रुके इस पड़ाव को पार कर लेते हैं उनको आगे भटकने की संभावनाएं कम होती हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विद्यार्थी कठिनाइयों से घबराएं नहीं, बल्कि उसका मुकाबला डटकर मुकाबला करें। मुकाबला करने से आत्मशक्ति बढ़ती है और व्यक्तित्व में निखार आता है। यह बातें सोमवार को आईपीएस चिराग जैन ने ग्रीन फील्ड्स एकेडमी स्कूल गौहनिया में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला में छात्रों से कही।
उन्होंने छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें तमाम टिप्स दिए। नौवीं से बारहवीं कक्षा के लगभग दो सौ विद्यार्थियों को मुखातिब आईपीएस अफसर जैन ने कहा कि यह उम्र पढ़ाई-लिखाई की होती है, जो छात्र बिना रुके इस पड़ाव को पार कर लेते हैं उनको आगे भटकने की संभावनाएं कम होती हैं।
सफल वही होता है जो मुकाबला करता है
इस दौर में तमाम बाधाएं आती हैं, लेकिन सफल वहीं होता है जो मुकाबला करता है। विद्यार्थियों को समझाते हुए कहा कि छात्र-छात्राएं सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखें। जितनी जरूरत हो उतनी ही बातें सोशल मीडिया पर साझा करें। यदि कोई परेशान करे तो तुरंत पुलिस को बताएं, ताकि किसी बड़ी घटना को समय रहते रोका जा सके।
उन्होंने छात्राओं को उनकी सुरक्षा का पूरा भरोसा दिलाते हुए कहा कि यदि सोशल मीडिया व अन्य प्लेटफार्म के माध्यम से कोई परेशान करता है तो छिपाए नहीं, बल्कि अभिभावक से साझा करते हुए तत्काल 1090 हेल्पलाइन व महिला डेस्क को बताएं। कार्रवाई जरूर होगी। पुलिस से डरे नहीं जानकारी साझा करें। पुलिस आपकी मदद के लिए है।
छात्रों ने यूपीएससी की तैयारी को लेकर किया संवाद
आईपीएस अफसर चिराग जैन से छात्रों ने संवाद किया। छात्रों ने उनसे यूपीएससी की तैयारी के बारे में प्रश्न पूछे। आईपीएस जैन ने अतुल, अनुज, संजना पांडेय, शिवांशी शुक्ला और स्मृति के सवालों के जवाब दिए। विद्यार्थियों की प्रतिभा के प्रति शिक्षकों का आभार प्रकट किया। वहीं स्कूल के निदेशक एसएन मिश्रा ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य शैली दुबे, शिक्षक दिलीप गिरी, अंकुश मिश्रा, विनायक शुक्ल, समीन मिराज, रूपेश गुप्ता, विनोद आदि रहे।