फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   police kept wandering in search of Ali Atiq ahmed

सक्रियता पर सवाल : इनाम से तीन गुना ज्यादा खर्च, फिर भी मिली नाकामी, अली की तलाश में भटकती रही पुलिस

Sun, 31 Jul 2022 07:14 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 31 Jul 2022 07:14 AM IST
सार

मुकदमा दर्ज होने के करीब दो महीने बाद उस पर 25 हजार और फिर अप्रैल में 50 हजार का इनाम घोषित कराया गया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, उसकी तलाश में शहर के अलग-अलग इलाकों के अलावा कोलकाता, मेरठ, दिल्ली, बरेली, प्रतापगढ़ व कौशाम्बी में दबिश दी गई।

विज्ञापन
police kept wandering in search of Ali Atiq ahmed
Prayagraj News : पूर्व सांसद अतीक अहमद के बेटे अली अहमद ने किया सरेंडर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कोर्ट में आत्मसमर्पण करने वाले अली पर जितना इनाम घोषित था, उसे पकड़ने में उससे तीन गुना ज्यादा रकम पुलिस ने खर्च कर दी। उसकी तलाश में शहर के अलग-अलग इलाकों के अलावा मेरठ, दिल्ली, बरेली, प्रतापगढ़ व कौशाम्बी में दबिश दी गई। लेकिन इसके बावजूद नाकामी ही हाथ लगी। उधर, अली ने पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। बताया जाता है कि वकील के ड्रेस में वह न्यायालय परिसर में दाखिल हुआ। कोर्ट रूम में पहुंचने के बाद काला कोट उतारर जींस और टीशर्ट में हो गया।

विज्ञापन



मुकदमा दर्ज होने के करीब दो महीने बाद उस पर 25 हजार और फिर अप्रैल में 50 हजार का इनाम घोषित कराया गया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, उसकी तलाश में शहर के अलग-अलग इलाकों के अलावा मेरठ, दिल्ली, बरेली, प्रतापगढ़ व कौशाम्बी में दबिश दी गई। शहर से दिल्ली व मेरठ की दूरी लगभग 750, बरेली की लगभग 450, कौशाम्बी की 50 और प्रतापगढ़ की 60 किमी है।

विज्ञापन

police kept wandering in search of Ali Atiq ahmed
Prayagraj News : पूर्व सांसद अतीक अतीक अहमद के पुत्र अली अहमद ने किया सरेंडर। - फोटो : अमर उजाला।

इस तरह से आने और जाने दोनों ओर के सफर की बात करें पुलिस ने चार हजार किमी से ज्यादा का सफर तय किया। जानकारों का कहना है कि दबिश के दौरान पुलिसकर्मियों के वेतन, ट्रांसपोर्टेशन, खाने-पीने समेत अन्य खर्चे जोड़ लिए जाएं तो 25-30 हजार रुपये का खर्च हर बार होता है। ऐसे में उपरोक्त शहरों में दी गई दबिश के खर्च का अनुमान लगाया जाए तो यह 1.5 लाख से ज्यादा ही होता है।

police kept wandering in search of Ali Atiq ahmed
Prayagraj News : पूर्व सांसद अतीक अहमद के बेटे अली अहमद ने किया सरेंडर। - फोटो : अमर उजाला।

उमर पर दो लाख का है इनाम
अतीक अहमद का बड़ा बेटा उमर इस समय जोन के  सबसे बड़े इनामियों में से एक है। उस पर सीबीआई ने दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। 2019 में सीबीआई की ओर से मुकदमा दर्ज किए जाने केबाद से ही वह फरार है। फरवरी 2020 में उस पर इनाम घोषित किया गया था। प्रॉपर्टी डीलर मोहित जायसवाल को अगवा कर देवरिया जेल में पीटने के मामले में वह पिता अतीक समेत अन्य के साथ नामजद है।


मेरे बेटे को फर्जी मुकदमे में फंसाया गया है। हमें न्यायालय पर पूरा भरोसा है। जल्द ही सक्षम न्यायालय में अपील की जाएगी। - शाइस्ता परवीन, अतीक अहमद की पत्नी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed