तालाब में मां और चार बच्चों की लाश मिलने के मामले में हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में उलझी पुलिस
लोगों को आशंका है कि रेनू तीन बच्चों के साथ खदान में कैसे कूद सकती है। उसके दो बेटियां जानकार थी। यदि रेनू बच्चों के साथ आत्महत्या करती तो दोनों बेटियां उसे इस आत्मधाती कदम उठाने से जरूर रोकती।
विस्तार
हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में उलझी लालापुर पुलिस लालापुर। थाना क्षेत्र के गोल्हैया गांव स्थित माइंस की खदान में रविवार को एक ही परिवार के चार लोगों की मौत की घटना को लेकर पुलिस उलझी हुई है। खदान में रेनू 35 व उसकी पुत्री कल्पना 15, सरोज उर्फ कल्लो 13 एवं पुत्र गोलू 12 का शव मिला है। पुलिस हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में उलझ गई है। घटना के बारे में गांव के लोग भी कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं।
लोगों को आशंका है कि रेनू तीन बच्चों के साथ खदान में कैसे कूद सकती है। उसके दो बेटियां जानकार थी। यदि रेनू बच्चों के साथ आत्महत्या करती तो दोनों बेटियां उसे इस आत्मधाती कदम उठाने से जरूर रोकती। वहीं कुछ लोग दबी जुबान से यह कह रहे है छोटे बेटे को लेकर मां खदान में कूद गयी होगी और उनको बचाने के चक्कर में बेटियां कूदी होगी और वह डूब गई होगी।
जबकि एक वायरल विडियो में कुछ लोग मृतिका की सास और उसकी देवरानी से घटना के संबंध में बातचीत करते दिख रहे हैं। इसमें मृतिका की सास अपने ही बेटे पर उंगली उठा रही है। अगर इस वीडियो में सच्चाई है तो यह घटना सामूहिक खुदख़ुशी नहीं सोची समझी चाल के तहत की गयी हत्या है। जो पुलिस की जांच में अहम कड़ी बन सकती है।
प्रभार संभालते है नए थानाध्यक्ष के सामने खड़ी हुई बड़ी चुनौती
एक सप्ताह पूर्व लालापुर थाना का प्रभार लेने वाले थानाध्यक्ष मनीष तिवारी का कार्यकाल शुरुआत से ही चुनौती पूर्ण रहा। शनिवार को नगरवार में हत्या के बाद रविवार को खदान में एक साथ चार शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है। बसहाई गांव निवासी शिवकरन यादव की पत्नी रेनू अपने तीन बच्चों के संग गांव के कुछ दूर स्थित एक खदान में जाकर आत्महत्या कर लिया। बता दें कि लालापुर थाना क्षेत्र के बसहाई गांव निवासी शिव करन यादव की पत्नी रेनू 35 वर्ष अपनी पुत्री कल्पना 15 वर्ष,सरोज उर्फ कल्लो 13 वर्ष व गोलू 12 वर्ष के साथ गोल्हैया माइंस की खदान में जाकर आत्महत्या कर लिया।
तब तक रेनू के परिजनों को सूचना दी गई तो उसके ससुर व परिजन भी पहुंच गए। उन्होंने बताया कि रेनू बच्चों को साथ लेकर गई थी। थानाध्यक्ष ने खदान में पुलिसकर्मी व तैराक ग्रामीणों को उतरा तो दो शव कल्पना व सरोज उर्फ कल्लो और मिले। मृतक गोलू का शव दो घंटे तक खोजने के बाद मिला। हृदय विदारक घटना की सूचना से गांव में हड़कम्प मच गया है। वहां जो भी पहुंचा चारों शवों को देखकर उसकी आंखे नम हो गई।
एक ही घटना में समाप्त हो गया रामकरन का वंश
क्षेत्र के बसहाई गांव में रविवार को हुई घटना में शिवकरन उर्फ गोरे लाल यादव की पत्नी, बेटी व पुत्र एक साथ मौत के मुँह में चले गए। इस एक घटना से उसका वंश समाप्त हो गया।