{"_id":"5dd19cf98ebc3e547536883e","slug":"police-headquarter-prayagraj-shifted-in-lucknow-allahabad-news-ald260461985","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएचक्यू को समेटा गया, लखनऊ में शिफ्टिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएचक्यू को समेटा गया, लखनऊ में शिफ्टिंग
विज्ञापन
आज से लखनऊ के सिग्नेचर भवन में मिलेंगे पीएचक्यू के अफसर-कर्मचारी
प्रयागराज। पीएचक्यू को रविवार पूरी तरह समेट लिया गया। पांच ट्रकों पर फर्नीचर व अन्य सामान लादकर रवाना कर दिए गए। हालांकि कागज पर अभी भी पीएचक्यू प्रयागराज में ही दर्ज है। लेकिन, अधिकारी- कर्मचारी अब सोमवार से लखनऊ में ही मिलेंगे। इसी के साथ अब पीएचक्यू का नया ठिकाना ‘सिग्नेचर भवन’ लखनऊ हो गया है।
शनिवार से सामानों को ट्रकों पर लादने का शुरू हुआ काम रविवार को दिन भर चला। देर शाम पीएससी का आखिरी ट्रक सामान लेकर रवाना हुआ। पीएचक्यू के कुल 23 सेक्सन बीते तीन महीने के दौरान एक-एक कर शिफ्ट कर दिए गए। एक कर्मचारी ने नाम न छापने के आग्रह पर बताया कि अभी वेतन आहरण-वितरण विभाग से जुड़े सेक्शन नंबर-13 को तकनीकी कारणों से यहां से शिफ्ट नहीं किया जा सका है। अभी वेतन आहरण का काम प्रयागराज की ही ट्रेजरी से होगा। फिलहाल अफसर, कर्मचारी और परिचारक सभी को लखनऊ शिफ्ट कर दिया गया है। शिफ्टिंग से पहले पीएचक्यू के पुराने भवन की मरम्मत पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए थे। इस लेकर सवाल भी उठने लगे हैं।