{"_id":"6113f9d95ad9df27191c5af0","slug":"police-got-important-clues-from-salwar-gang-s-call-details","type":"story","status":"publish","title_hn":"साल्वर गैंग के कॉल डीटेल्स से पुलिस को मिले अहम सुराग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साल्वर गैंग के कॉल डीटेल्स से पुलिस को मिले अहम सुराग
Wed, 11 Aug 2021 09:54 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 11 Aug 2021 09:54 PM IST
सार
टीजीटी परीक्षा गिरोह में कीडगंज पुलिस ने केएन काटजू इंटर कालेज के पास से हाईटेक साल्वर गैंग के दस लोगों को गिरफ्तार किया था। इसके साथ ही पकड़े सभी आरोपियों की कॉल डीटेल्स निकाली गई।
विज्ञापन
investigation
विस्तार
टीजीटी परीक्षा में पकड़े गए साल्वर गिरोह के कॉल डीटेल्स पुलिस ने खंगाले तो उसे कई अहम सुराग मिले। कई और सफेदपोशों के बारे में पता चला है जिससे गिरोह के लोग लगातार संपर्क में थे। अब कॉल डीटेल्स के आधार पर उनसे पूछताछ की तैयारी है। उधर साल्वर गिरोह के नकल माफिया केएल पटेल के भी संबंधों का पता चला है। पटेल के गिरोह के लोगों के मोबाइल कॉल डीटेल्स खंगाले जा रहे हैं।
टीजीटी परीक्षा गिरोह में कीडगंज पुलिस ने केएन काटजू इंटर कालेज के पास से हाईटेक साल्वर गैंग के दस लोगों को गिरफ्तार किया था। इसके साथ ही पकड़े सभी आरोपियों की कॉल डीटेल्स निकाली गई। सीडीआर में गिरोह के लोग तमाम लोगों से लगातार बात कर रहे थे। साफ है कि ऐसे लोगों का भी संबंध गिरोह से है। पुलिस अब उनसे भी पूछताछ करेगी। उनसे परीक्षा से ठीक पहले कॉल के बारे में पूछा जाएगा। गिरोह के लोग परीक्षा से पहले जहां जहां ठहरे थे। पुलिस ने सभी जगह पूछताछ की है।
सरगना फरार, मोबाइल बंद
साल्वर गिरोह का सरगना पुलिस के छापे से पहले ही मौके से फरार हो गया था। सोरांव का रहने वाला सरगना उसके बाद से फरार हो गया। मोबाइल भी बंद है। पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी की लेकिन पता नहीं चला। पुलिस का कहना है कि खोजबीन की जा रही है। सरगना के केएल पटेल समेत कई नकल माफियाओं से संबंध होने की बात पता चली है।