फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Police engaged in investigation of beating of military personnel on vacation in Kaushambi

कौशाम्बी में छुट्टी पर घर आए फौजी की पीट-पीटकर हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस

Mon, 08 Mar 2021 01:38 PM IST
Prayagraj Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 08 Mar 2021 01:38 PM IST
विज्ञापन
Police engaged in investigation of beating of military personnel on vacation in Kaushambi
Prayagraj - फोटो : Prayagraj
चरवा कोतवाली के शेखपुर रसूलपुर गांव में एक फौजी की पीट पीट कर हत्या कर दी गई। फौजी का शव उसके ही घर के बाहर जमीन पर पड़ा मिला है। शरीर मे चोट के कई निशान है। हत्यारों का कू सुराग नहीं लग सका है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस फौजी के हत्यारों के सुराग में जुट गई है।
विज्ञापन


चरवा कोतवाली के शेखपुर रसूलपुर निवासी सन्तोष कुमार यादव (40) पुत्र बचई लाल यादव सेना में सिपाही था। इन दिनों उसकी तैनाती अरुणाचल प्रदेश में आसाम बटालियन में थी। परिवार के लोगों की माने तो संतोष शराब का लती था। पत्नी सरिता देवी से उसका विवाद चल रहा था। अनबन होने के चलते पत्नी सरिता देवी पति से गुजारा भत्ता लेकर मायके मखउपुर में अपनी 17 साल की बेटी सारिका और बेटे शैलराज यादव के साथ अलग रहती थी। फौजी संतोष यादव तीन दिन पहले ही ड्यूटी से घर लौटा था। परिजनों के अनुसार रविवार की शाम को सन्तोष ने जमकर शराब पी रखी थी।
विज्ञापन


सन्तोष का कमरा अन्य भाइयों से अलग होने के कारण उधर कोई नहीं गया। सुबह करीब नौ बजे घर के कमरे में सन्तोष का शव मिला। इसको लेकर परिवार में चीख पुकार मच गई। सूचना पर चरवा पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे सीओ चायल ने छानबीन शुरू किया। सन्तोष के शरीर मे कई जगह चोट के निशान थे। ऐसा लग रहा था कि जैसे फौजी की जमकर पिटाई की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले में मृतक संतोष के ससुर सोहन लाल यादव की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की तफसीस शुरू कर दिया है। सीओ चायल श्यामकांत का कहना है कि घटना का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed