फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   police computer operater dispute

पुलिस विभाग की कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती मामले में कोर्ट ने मांगी जानकारी

Thu, 06 Aug 2020 09:00 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
police computer operater dispute
police computer operater dispute
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग में 666 कंप्यूटर ऑपरेटरों की नियुक्ति के लिए 2017 में हुई लिखित परीक्षा व कंप्यूटर टेस्ट के बारे में पुलिस भर्ती बोर्ड से जानकारी मांगी है। परीक्षा में सफल घोषित अभ्यर्थियों की नियुक्ति की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। याचिका की अगली सुनवाई 19 अगस्त को होगी।
विज्ञापन

यह आदेश न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार मिश्र ने आशीष कुमार व अन्य की याचिका पर दिया है। याची अधिवक्ता का कहना है कि याचीगण एससी व ओबीसी श्रेणी के हैं, जिन्हें अंतिम परिणाम में चयनित नहीं किया गया। जब कि वे हर टेस्ट में सफल रहे हैं। इस कोटे की सीटें भी खाली हैं। इसलिए याचीगण को मौका दिया जाना चाहिए। कोर्ट ने ऐसी ही एक अन्य याचिका पर भी राज्य सरकार से जवाब मांगा है। किंतु अभी तक कोई जवाब दाखिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed