{"_id":"6606866469033a160100cb51","slug":"police-commissioner-said-immediately-open-the-history-sheets-of-those-with-criminal-records-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस आयुक्त बोले : आपराधिक रिकॉर्ड वालों की तत्काल खोलें हिस्ट्रीशीट, लाइसेंस निरस्त करने की करें कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस आयुक्त बोले : आपराधिक रिकॉर्ड वालों की तत्काल खोलें हिस्ट्रीशीट, लाइसेंस निरस्त करने की करें कार्रवाई
Fri, 29 Mar 2024 02:44 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 29 Mar 2024 02:44 PM IST
सार
पुलिस लाइन में बैठक में सामान्य लोकसभा निर्वाचन-2024 की तैयारियों के संबंध में व्यापक दिशा-निर्देश जारी किए गए। पुलिस आयुक्त ने कहा कि मतदान केंद्रों व मतदेय स्थलों का शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन करा लिया जाए। शस्त्रों व विस्फोटक पदार्थों की दुकानों की चेकिंग नियमित रूप से कराई जाए।
विज्ञापन
पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
‘आवश्यक सेवाओं में लगे लोगों को छोड़कर अन्य के लाइसेंसी असलहे नियमानुसार तत्काल जमा कराए जाएं। आपराधिक रिकॉर्ड है तो लाइसेंस निरस्तीकरण के संबंध में रिपोर्ट भेजें। हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी बढ़ाई जाए और निरोधात्मक कार्रवाई भी तेज की जाए।’ पुलिस आयुक्त रमित शर्मा ने यह निर्देश बृहस्पतिवार को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आयोजित बैठक में मातहतों को दिए।
विज्ञापन
पुलिस लाइन में बैठक में सामान्य लोकसभा निर्वाचन-2024 की तैयारियों के संबंध में व्यापक दिशा-निर्देश जारी किए गए। पुलिस आयुक्त ने कहा कि मतदान केंद्रों व मतदेय स्थलों का शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन करा लिया जाए। शस्त्रों व विस्फोटक पदार्थों की दुकानों की चेकिंग नियमित रूप से कराई जाए। पूर्व/वर्तमान में परिलक्षित सांप्रदायिक व जातिगत, राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता का आकलन कर ऐसे लोगों के विरुद्ध भी निरोधात्मक कार्रवाई की जाए। बैठक में चुनाव नोडल अधिकारी सतीश चंद्र, सभी सहायक पुलिस आयुक्त कार्यालयों के नोडल अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
यह भी निर्देश दिए
सीएपीएफ/पीएसी व सिविल पुलिस के रुकने के लिए चिह्नित स्कूल/कॉलेज का शत-प्रतिशत भ्रमण, वहां आवश्यकसुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
क्रिटिकल मतदान केंद्रों/वलनरेबिल गांव/ मजरों/मतदान केंद्रों काे चिह्नित करें।