{"_id":"5fa2b4908ebc3e91b537e492","slug":"police-caught-chain-snatcher-at-dhoomanganj-allahabad-news-ald290702417","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमनगंज में पकड़े गए चेन स्नेचर, कई घटनाओं का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमनगंज में पकड़े गए चेन स्नेचर, कई घटनाओं का खुलासा
विज्ञापन
police caught chain snatcher at dhoomanganj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज। धूमनगंज पुलिस ने बुधवार को तीन चेन स्नेचर को गिरफ्तार कर कई घटनाओं का खुलासा किया है। उनके पास से टूटी हुई सोने की चेन भी बरामद की गई है। तीनों लूट के पैसों से अय्याशी करते थे। हाल में रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी की पत्नी की चेन इन्हीं बदमाशों ने छीनी थी।
धूमनगंज पुलिस की टीम को चार नवंबर को सूचना मिली थी कि बदमाशों का एक गिरोह धरमवीर गली में मौजूद है। सूचना पर पुलिस ने छापा मारा और मौके से सुलेम सराय के विपिन कुमार, रजत भारतीय और मुकेश वर्मा को पकड़ लिया। उनके पास से एक अपाचे गाड़ी और टूटी हुई सोने की चेन मिली। पूछताछ में तीनों ने बताया कि वे नशा करते हैं। घर से पैसे नहीं मिलते थे तो वे एक गिरोह बनाकर लूट करने लगे। लूट के पैसों से वे कपड़े और जूतों समेत नशे के सामान खरीदने लगे। उन्होंने बताया कि कई घटनाओं को अंजाम दिया।
हाल में राजरूपपुर में हुई चेन छिनैती और पोंगहट पुल के पास रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी की पत्नी की चेन उन्होंने ही लूटी थी। उनके पास से ढाई हजार रुपये भी बरामद किए गए।