नैनी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दो लड़कियों समेत चार गिरफ्तार
- एसडीएम व सीओ करछना के नेतृत्व में नैनी पुलिस ने की छापेमारी
- मोहल्ले की लोगों की शिकायत पर हुई कार्रवाई, कमरे से बियर समेत तमाम आपत्तिजनक चीजें मिलीं
- देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नैनी थाना क्षेत्र के सरपतहिया मार्ग पर एसडीएम और सीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापा मारकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस ने बाहर की दो लड़कियों को दो युवकों के साथ गिरफ्तार कर लिया। कमरे से बियर की बोतल समेत तमाम आपत्तिजनक चीजें बरामद हुई हैं। मुहल्ले वालों की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की थी। चारों के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
जौनपुर व मुंबई की दो युवतियां नैनी के सरपहिया मार्ग पर पिछले दो महिने से किराए का कमरा लेकर रह रहीं थीं। उनके कमरे पर अक्सर लड़के पहुंचते थे। मुहल्ले वालों ने आपत्ति जताई लेकिन दोनों लड़कियां उनसे लड़ने पर उतारू हो गईं थीं। इसके बाद मुहल्ले वालों ने पुलिस वालों से शिकायत की। प्रारंभिक जांच के बाद जब मामला सही लगा तो उच्चाधिकारियों को बताया गया।
सोमवार को एसडीएम व सीओ करछना के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरे के अंदर दो युवक व दो युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में थे। पुलिस ने मौके से चार मोबाइल, चार खाली व दो भरे बियर केन, 43 सौ रुपये नगद, सिगरेट समेत कई आपत्तिजनक चीजें बरामद कीं। मिले। चारों को पकड़ कर थाने लाया गया, जहां उनका देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत चालान कर दिया गया। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि शुरूआत से ही दोनों युवतियों की गतिविधियां सही नहीं थी, जिसका उन्होंने कई बार विरोध भी किया था। सीओ करछना राजेेश कुमार यादव ने बताया कि सूचना पर छापेमारी की गई थी। पुलिस ने रंगे हाथ चारों को पकड़ा। उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
झूठे मुकदमें में फंसाती थी देह व्यापार में पकड़ी गई युवतियां
जौनुपर व मुंबई रहने वाली दोनों युवतियां नैनी की सरपतहिया मार्ग पर पिछले दो माह से किराए का कमरा लेकर रह रही थी। जब उनके खिलाफ शिकायत मिली तो पुलिस ने गोपनीय जांच शरू कर दी। पता चला कि दोनों यहां के बाद से ही सेक्स रैकेट चला रही थीं। उन्होंने कई बार ग्राहकों को ही फंसा दिया था। पता चला कि उन्होंने कुछ लोगों के खिलाफ झूंसी और कौंधियारा में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। उन पर यह भी आरोप है कि वे पैसे लेकर किसी के खिलाफ छेड़खानी तथा अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करा देतीं थीं। एक पुलिस कर्मी ने बताया कि जिस जगह छापा पड़ा, दोनों वहां पिछले दो महीने से रह रही हैं लेकिन वे यमुनापार क्षेत्र में पिछले तीन सालों से रह रही हैं। जहां भी शिकायत शुरू हो जाती है और मुहल्ले वाले ज्यादा विरोध करते हैं, वहां से दोनों चली जातीं और दूसरी जगह किराये पर कमरा ले लेतीं।