फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Police arrived to remove the woman's body from the grave

Prayagraj News: महिला का शव कब्र से निकालने के लिए पहुंची पुलिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Police arrived to remove the woman's body from the grave
थाना क्षेत्र के कपसा बाजार में गर्भपात के दौरान महिला की मौत के मामले में डीएम के आदेश पर बहरिया पुलिस महिला का शव कब्र से निकालने के लिए गंगा घाट पहुंची। लेकिन, गंगा में पानी भरने के कारण उसे सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

बहरिया थाना के कपसा गांव निवासी लालबाबू केसरवानी ने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी चार माह की गर्भवती थी। उसकी तबीयत खराब हुई तो उन्हें कपसा स्थित आरसी पाली क्लीनिक में सात जून को भर्ती कराया गया। डॉ. रामचंद्र यादव, डाॅ. युवराज यादव, डाॅ. रीता और प्रेम लता जैन ने गर्भपात कराने की सलाह दी। इलाज के दौरान उसकी तबीयत और बिगड़ गई। कुछ देर बाद महिला को दोनइया स्थित एक अस्पताल में भर्ती करा दिया। वहां से शहर रेफर कर दिया गया। महिला की जान नहीं बची।
विज्ञापन

मौत के बाद पति ने सीएम हेल्पनंबर पर शिकायत दर्ज कर शव को दफना दिया। मामले की जांच हो रही है। शुक्रवार को डीएम के आदेश पर बहरिया पुलिस रेनू के शव को दफन किए के स्थान झूंसी के नीवी गंगा घाट बटहार पहुंची। किंतु पानी भरा होने के कारण शव कब्र से नहीं निकाला जा सका। बहरिया थानाध्यक्ष महेश मिश्रा ने बताया कि गोताखोरों की मदद से शव को कब्र से निकलने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed