फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   police arrested the murderous of shopkepper

किराना व्यापारी का हत्यारोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

Sat, 29 Jun 2019 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
police arrested the murderous of shopkepper
आसपुर देवसरा पुलिस द्वारा किराना व्यापारी की हत्या के आरोप में धराया अधेड़। - फोटो : PRATAPGARH
किराना व्यापारी का हत्यारोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा
विज्ञापन

रुपये के लेनदेन में आरोपी ने किराना व्यापारी को लाठी डंडे से पीटा था
घटना के दूसरे दिन घर छोड़कर था भागा, घटना में प्रयुक्त लाठी भी बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
पट्टी। किराना व्यापारी के हत्यारोपी को पुलिस ने दबोच लिया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लाठी भी पुलिस ने बरामद कर ली। कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के समझाने बुझाने पर मृतक के परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया था। पूछताछ में आरोपी ने रुपये के लेनदेन में घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है।
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के कादीपुर निवासी अमर बहादुर को रुपये के लेनदेन में रतीपुर निवासी माता प्रसाद सिंह ने लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया था। उपचार के दौरान अमर बहादुर की सांसें थम गईं। उसके शव को घर पर रखकर परिजन मुख्यमंत्री को बुलाने की मांग कर रहे थे। कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद के आश्वासन के बाद तीसरे दिन शव का अंतिम संस्कार किया गया था। इस मामले में मृतक के भाई जीत बहादुर मौर्य की तहरीर पर पुलिस ने माता प्रसाद के खिलाफ मुक दमा दर्ज कर लिया था। खास बात यह रही कि घटना के बाद दो दिनों तक आरोपी अपने घर पर ही रहा। बाद में बवाल बढ़ता देख घर में ताला बंद कर परिवार के लोगों के साथ भाग निकला था। जिसे देवसरा थानाध्यक्ष ने शुक्रवार को ढकवा चौराहे से दबोच लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लाठी भी पुलिस ने बरामद कर ली। एसओ ने बताया कि रुपये के लेनदेन को लेकर उनके बीच विवाद हुआ था। हत्या की धारा को तरमीम करते हुए अब गैर इरादतन हत्या के आरोप में माता प्रसाद को जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

इनसेट-----
फरारी के चलते मवेशी की हो गई मौत
आसपुर देवसरा के रतीपुर निवासी माता प्रसाद ने अमर बहादुर की मौत के बाद घर छोड़कर फरार हो गया। घर के बाहर मवेशी बंधे हुए थे। उन्हें कोई चारा पानी देने वाला नहीं था। जिससे मवेशी तड़पते रहे। गुरुवार को दबिश के दौरान पुलिसकर्मियों से मवेशियों की दशा देखी नही गई। पड़ोसियों से चारा पानी दिलाया लेकिन एक भैंस तड़प-तड़प कर मर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed