फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Police arrested the gang rape accused who escaped from Naini jail, he is a resident of Mahoba.

Prayagraj : नैनी जेल से फरार बंदी कालीचरण 19 दिन बाद छिवकी से गिरफ्तार, पेड़ के सहारे दीवार फांदकर भागा था

Thu, 08 Aug 2024 04:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 08 Aug 2024 04:34 PM IST
सार

5 मार्च को महोबा से केंद्रीय कारागार नैनी लाया गया था। गैंग रेप के मामले में उसे और उसके बहनोई को 20 साल की सजा दी गई थी। फरार बंदी कालीचरण की पकड़ के लिए एसओजी और नैनी पुलिस की तीन टीमें लगाई गई थीं।

विज्ञापन
Police arrested the gang rape accused who escaped from Naini jail, he is a resident of Mahoba.
आरोपी कालीचरण। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

केंद्रीय कारागार नैनी से फरार बंदी कालीचरण को पुलिस ने 19 दिन बाद छिवकी स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ट्रेन पकड़कर मुंबई भागने की फिराक में था। फरार होने के बाद पहले वह दिल्ली गया। इसके बाद महोबा समेत आसपास के जिलों में घूम रहा था।

विज्ञापन


पूछताछ में कालीचरण ने बताया कि उसे शक था कि उसकी पत्नी का किसी के साथ अफेयर चल रहा है। वह उससे बदला लेना चाहता था। इसलिए उसने जेल से भागने का प्लान बनाया था। महोबा के थाना नगर कोतवाली पसवारा मुहल्ला निवासी कालीचरण ऊर्फ बऊवा (24) को एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में 26 जुलाई 2023 को 20 साल की सजा सुनाई गई थी। नौ मार्च को उसे केंद्रीय कारागार नैनी में महोबा से शिफ्ट किया गया।
विज्ञापन


20 जुलाई को जेल प्रशासन ने उसे 22 अन्य बंदियों के साथ बाग कमान के लिए कृषि फर्म भेजा था। इसी बीच सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर बाहरी दीवार फांदकर वहां से फरार हो गया। उसकी तलाश को लेकर डीसीपी यमुनानगर ने तीन टीमें बनाई थी। बृहस्पतिवार को नैनी थाना प्रभारी बैभव सिंह, एसआई अरविंद कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में टीम ने सर्विलांस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पेड़ के सहारे जेल से फरार होने में हुआ था कामयाब

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसे 20 जुलाई को सब्जी तोड़ने के लिए जेल की पहली लेयर से बाहर लाया गया था। बाग में सब्जी तोड़ने के दाैरान माैका पाकर वह पेड़ों के पीछे छिप गया। इसके बाद वह महिला बैरक की तरफ गया। यहां उसे एक पेड़ दिखा जो काफी ऊंचाई तक था। इसी पेड़ के सहारे वह जेल से फरार होने में कामयाब रहा। फरार होने के बाद वह महोबा समेत इधर-उधर घूमता रहा, क्योंकि उसे शक था पुलिस उसे पकड़ने घर जरूर आएगी। फिर से गिरफ्तारी के डर से उसने मुंबई जाने का प्लान बनाया था।

अब सामान्य बंदियों से रखा जाएगा अलग

दीवार फांदकर फरार होने वाले कालीचरण को नैनी जेल में सामान्य बंदियों से अलग रखा जाएगा। जेल प्रशासन उसे सामान्य बंदियों से अलग रखने के साथ ही उसे अब कमान में नहीं भेजेगा। नैनी पुलिस न्यायालय के समक्ष उसे पेश करने के बाद उसे देर शाम नैनी जेल भेज दिया। वहीं जेल प्रशासन द्वारा उसे जेल के अंदर अलग रखने की व्यवस्था की गई है।
पत्नी तक पहुंचने का नहीं मिला मौका

कालीचरण फरार होने के बाद दिल्ली भाग गया। इसके बाद वह अपनी ससुराल पहुंचा। पास के गांव में छिपा रहा। लेकिन उसे पत्नी तक पहुुंचने का मौका नहीं मिला। इसके बाद वह मुंबई भागने के लिए छिवकी पहुंचा था। यही वह पुलिस की गिरफ्त में आ गया। उसने बताया कि फरार होने के दो दिन पहले उसकी पत्नी अपने भाई संग मिलने आई थी। बातचीत में उसे अपनी पत्नी के चालचलन पर शक हुआ। तभी से वह फरार होने का प्लान बनाने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed