फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Police arrested a man with a reward of Rs 20,000

Prayagraj News: 20 हजार रुपये के इनामिया को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 02 Apr 2026 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Thu, 02 Apr 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Police arrested a man with a reward of Rs 20,000
दस वर्ष पहले मांडा के कुखुड़ी गांव के सामने हाईवे पर ढाबा के अंदर कुंआ बनाकर इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड की भूमिगत बरौनी-कानपुर पाइप लाइन को काटकर डीजल-पेट्रोल चोरी करने के आरोपी को मेजा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी 20 हजार रुपये का इनामी था।
विज्ञापन

मांडा के कुखुड़ी गांव के सामने ढाबा के अंदर कुंआ बनाकर बरौनी-कानपुर पाइप लाइन को काटकर डीजल-पेट्रोल चोरी करने का मामला 21 मार्च 2015 को खुलासा हुआ था। जिस पर इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंधक सिद्धार्थ सिंह ने मांडा थाने में ढाबा संचालक सहित छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

मेजा थाने के इंस्पेक्टर दीनदयाल सिंह ने बताया कि मामले में वांछित चल रहे गहमा उर्फ महमा नाथ निवासी अरूआ शाहपुर थाना छायंसा फरीदाबाद (हरियाणा) पर 20 हजार का इनाम घोषित किया गया था। वांछित को प्रयागराज के खुसरोबाग के गेट के सामने से बुधवार को गिरफ्तार किया गया है। बाद में उसका चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed