Prayagraj : वक्फ संशोधन विधेयक बिल पर चौक, करेली समेत अन्य जगहों पर पुलिस सक्रिय
वक्फ संशोधन विधेयक बुधवार को लोकसभा में पेश कर दिया गया। इसे देखते हुए प्रयागराज में पुलिस हाई अलर्ट पर है। बुधवार को मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील इलाकों की निगरानी के लिए पुलिस दिनभर गश्त करती रही।
विस्तार
वक्फ संशोधन विधेयक बुधवार को लोकसभा में पेश कर दिया गया। इसे देखते हुए प्रयागराज में पुलिस हाई अलर्ट पर है। बुधवार को मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील इलाकों की निगरानी के लिए पुलिस दिनभर गश्त करती रही। चिह्नित करीब 50 संवेदनशील स्थानों पर पुलिस और पीएसी बल को दंगा नियंत्रक उपकरणों से लैस कर तैनात किया गया है।
वक्फ संशोधन विधेयक बिल लोकसभा में पेश होने के पहले ही मंगलवार की रात जिले के सभी थानों की पुलिस सक्रिय हो गई। करेली, चौक, खुल्दाबाद, पुराना कटरा, शाहगंज, धूमनगंज, फाफामऊ, सुलेमसराय समेत अन्य इलाकों में इन्हें तैनात कर दिया गया था। इस दौरान कई जगहों पर चेकिंग अभियान भी चलाया गया। साथ ही संदिग्धों से पूछताछ भी की गई।
डीसीपी नगर अभिषेक भारती ने बताया कि संवेदनशील और अति संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी। साथ ही आम जनता से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी देने की अपील की है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.