{"_id":"6ac952ee8141f9c5380e3faf","slug":"poles-waiting-for-wires-for-20-years-allahabad-news-c-3-hld1039-994275-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: 20 वर्षों से तार की बाट जोह रहे खंभे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: 20 वर्षों से तार की बाट जोह रहे खंभे
विज्ञापन
फोटो कैप्शन : मांडा,कोषड़ा कला की लोहरान बस्ती में तार के इंतजार में खड़े विद्युत पोल को दिखाते
विद्युत घर मांडा रोड से जुड़े कोषड़ा कला ग्राम पंचायत की लोहरान बस्ती में करीब 20 साल पहले विद्युतीकरण के लिए लगाए गए 10 पोल आज भी तार की बाट जोह रहे हैं। बस्ती के 40-45 उपभोक्ता दूर स्थित ट्रांसफार्मर से तार खींचकर घरों में बिजली जला रहे हैं। लंबी दूरी से तार खींचे जाने के कारण हल्की हवा या आंधी से आए दिन आपूर्ति बाधित हो जाती है।
पूर्व प्रधान केपी सिंह ने बताया कि करीब दो दशक पहले विभाग ने बस्ती में विद्युतीकरण के लिए 10 पोल लगाए थे। इसके बाद पोल पर अबतक तार नहीं खींचा गया। नतीजतन ग्रामीणों को अपने स्तर से दूर स्थित बिजली लाइन से तार जोड़कर घरों में आपूर्ति पहुंचानी पड़ रही है। समस्या के समाधान के लिए विभाग से कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक पोल पर तार नहीं खींचा गया। बस्ती में पोल होने के बावजूद तार नहीं लगाए जाने से ग्रामीणों में नाराजगी है। पूरी बस्ती में व्यवस्थित विद्युतीकरण के लिए करीब 10 नए पोल के साथ तार लगाए जाने की जरूरत है।
एसडीओ अशोक कुमार ने बताया कि बस्ती के विद्युतीकरण को आगामी योजना में शामिल कराकर काम कराया जाएगा।
150 से 350 मीटर तक खींच रहे तार तेरसु मौर्या, राजकुमार गुप्ता, करुणाशंकर पांडेय, हीरामणि पटेल, कैलाश नाथ मौर्या, शिव सामर्थ्य विश्वकर्मा और रामराज पटेल समेत 16-17 उपभोक्ता करीब 300 से 350 मीटर दूर लगे 25 केवीए के ट्रांसफार्मर से तार खींचकर घरों में रोशनी कर रहे हैं। वहीं बनवारी मौर्या, बाबूलाल मौर्या और दुःखी शर्मा समेत 15-17 उपभोक्ता 150 से 200 मीटर दूर से तार खींचने को मजबूर हैं। ग्रामीणों के अनुसार लंबी दूरी से खींचे गए तारों के कारण आए। दिन बिजली आपूर्ति बाधित होती है।