फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PNG-CNG started in Allahabad

इलाहाबाद में शुरू हुई पीएनजी-सीएनजी

Thu, 22 Dec 2016 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 22 Dec 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन
PNG-CNG started in Allahabad
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
इलाहाबाद में बुधवार से पाइप नेचुरल गैस (पीएनजी) और कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) की शुरूआत हो गई। यहां इस योजना का शुभारंभ केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र  प्रधान ने किया। केपी कालेज ग्राउंड में आयोजित समारोह में उन्होंने रिमोट द्वारा योजना का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मंच से 11 महिलाओं को उज्ज्वला का कनेक्शन दिया। पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि देश के सभी शहरों में लोगों को पीएनजी का लाभ मिले। उन्होंने शहर के लिए 25 चलित शौचालय, दो शवदाह गृह और और फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाने का भी एलान किया। 
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं फूलपुर के सांसद केशव प्रसाद मौर्य, सांसद श्यामा चरण गुप्ता आदि की मौजूदगी में पेट्रोलियम मंत्री ने सिविल लाइंस स्थित मीरा फ्यूल स्टेशन के रूप में इलाहाबाद के पहले सीएनजी का उद्घाटन किया। उन्होंने पीएनजी योजना की भी शुरूआत की। पीएनजी का पहला कनेक्शन झूंसी त्रिवेणीपुरम की रहने वालीं डा. माला शुक्ला का मिला। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पीएनजी कनेक्शन पाने वाली डा. माला ने इसके लिए पीएम मोदी का आभार जताया। यहां धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि इलाहाबाद में पीएनजी और सीएनजी का कुल प्रोजेक्ट 250 करोड़ रुपये का है। कुल 15 सीएनजी स्टेशन बनाए जाने हैं, जिसमें से तीन शुरू हो चुके हैं। कहा कि पीएनजी का लाभ शहर के 2.50 लाख परिवारों को दिया जाएगा।
विज्ञापन


इसके लिए शहर में 1000 किलोमीटर लंबी स्टील और विशेष प्लास्टिक की लाइन बिछाई जाएगी। झूंसी और नैनी में यह काम अंतिम चरण में है। पहले चरण में झूंसी में कुल 100 परिवारों को पीएनजी का कनेक्शन दिया गया है। पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि शहर में लोगों को स्वच्छ पर्यावरण मिले, इसके लिए सीएनजी को आगे भी बढ़ावा दिया जाएगा। अगले दो साल के भीतर शहर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट से जुड़े सभी वाहन सीएनजी से लैस हो जाने की उम्मीद है। कार्यक्रम में धर्मेंद्र प्रधान द्वारा सुनीता कुशवाहा, मुन्नी देवी शुक्ला, बसंती यादव, उर्मिला देवी पटेल, सरावरी बेगम, सीमा कुमारी पासी, राजिया, गीता देवी, चंदकांती गुप्ता, प्रेमा साहू, सुनीता सिंह को उज्ज्वला कनेक्शन वितरित किया गया। हालांकि कार्यक्रम में एक हजार महिलाओं को इसका लाभ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेट्रोलियम मंत्री की प्रमुख बातें और घोषणाएं 
0 इलाहाबाद में लगाई जाएगी फूड प्रोसेसिंग यूनिट। 
0 साफ सफाई अभियान के तहत दिए जाएंगे 25 मोबाइल टॉयलेट।
0 सीएनजी आधारित गंगा और यमुना किनारे बनाए जाएंगे दो शवदाह गृह। 
0 इलाहाबाद की सभी इंडस्ट्रयिल यूनिट तक पहुंचाई जाएगी नेचुरल गैस।
0 दस साल के अंदर ढाई लाख परिवारों की रसोई तक पहुंचेंगी पीएनजी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed