फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   pm swanidhi yojna broadcast in nagar nigam house

पीएम लाइव: फुटकर कारोबारियों में जगी बेहतरी की उम्मीद

Tue, 27 Oct 2020 11:36 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
pm swanidhi yojna broadcast in nagar nigam house
pm swanidhi yojna broadcast in nagar nigam house - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। प्रधानमंत्री स्व निधि योजना के अंतर्गत संगमनगरी के करीब 65 हजार स्ट्रीट वेंडरों को रोजगार के लिए दस-दस हजार रुपये का ऋण दिया जाएगा। मंगलवार को वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को नगर निगम में देख रहे वेंडरों की खुशी का ठिकाना नहीं था। कार्यक्रम में महापौर ने 65 पंजीकृत वेंडरों को चेक और प्रमाणपत्र वितरित किए। वहीं कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी में डीएम ने दस वेंडरों को ऋण स्वीकृति पत्र और चेक दिए। अभी तक दस हजार पथ विक्रेताओं को दस हजार का ऋण दिया गया है। जबकि कुल 57 हजार वेंडरों को इस योजना का लाभ दिया जाना है।
विज्ञापन

चेहरे पर खुशी, रोजगार बढ़ाने की ललक
देश के प्रधानमंत्री ने मंगलवार सुबह अपने संबोधन में जिस तरह पटरी के दुकानदारों के हित की बात की उससे सदन हाल और नगर निगम परिसर में लाइव टेलीकास्ट देख रहे स्ट्रीट वेंडर गदगद हुए। महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी, पीओ डूडा वर्तिका सिहं आदि अफसरों ने चयनित 65 वेंडरों को दस हजार का चेक और प्रमाण पत्र दिए तो उनके चेहरों पर खुशी साफ दिखी। फुटपाथ पर कपड़ों का कारोबार करने वाली भूमिका जायसवाल ने कहा कि यह दिन कभी न भूलने वाला है। जब देश के प्रधानमंत्री ने छोटे लोगों की सुध ली है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस के स्ट्रीट वेंडर प्रकाश साहू सोनू सिंह ने कहा कि छोटे कारोबार के लिए धन मुहैया कराए जाने का प्रयास सराहनीय है। इससे कोरोना काल में हुए लॉकडाउन में आर्थिक तंगी से जूझ रहे गरीब दुकानदारों को भारी राहत मिलेगी। इसी तरह अनूप कुमार शर्मा और सुषमा देवी ने कहा कि अभी तक दोयम दर्जे का व्यवहार और उत्पीड़न के शिकार हो रहे फुटपाथ के कारोबारियों को बेहतरी की आस बंधी है। टाउन वेंडिंग कमेट की सदस्य लीलावती पांडेय भी इसे सराहनीय पहल बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम लाइव कार्यक्रम में शामिल शिव कुमार ने कहा कि इस कार्यक्रम में शामिल होने से वे सब लघु व्यापारी की श्रेणी में शामिल हो गए। टाउन वेंडिंग कमेटी के सदस्य रवि शंकर द्विवेदी ने कहा कि पीएम की सकारात्मक सोच से अफसरों का व्यवहार बदला है। ऋण वितरण में एकल खिड़की व्यवस्था का लागू होना पटरी के दुकानदारों के लिए दिवाली का तोहफा है। गरीब दुकानदार अपनी पूंजी से कारोबार को आगे बढ़ा सकेंगे।
नहीं हुई सीधी बात तो क्या बेहतरी की पहले से रीझे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वनिधि योजना के कार्यक्रम में प्रयागराज के किसी स्ट्रीट वेंडर से बात नहीं की, लेकिन दुकानदारों को इससे कोई गिला नहीं रहा। स्ट्रीट वेंडरों ने कहाकि पीएम ने सीधी बात तो नहीं की लेकिन देश भर के पटरी के दुकानदारों के हित में स्वनिधि योजना का लागू होना और क्रियान्वयन बेहतरी की दिशा में उठाया गया सार्थक कदम है।
महापौर ने कहा स्ट्रीट वेंडरों में हुई ऊर्जा का संचार
नगर निगम सदन हाल में प्रधानमंत्री के वर्चुअल कार्यक्रम के बाद महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को चेक और प्रमाणपत्र दिए। उन्होंने कहाकि यह योजना पटरी पर कारोबार करने वाले स्ट्रीट वेंडरों में नई ऊर्जा का संचार करने वाली है। इससे दुकानदारों का विश्वास बढ़ेगा। कार्यक्रम में पीओ डूडा वर्तिका सिंह, अपर नगर आयुक्त रत्न प्रिया, सचिव परिषद पीके मिश्रा, जोनल अधिकारी संजय ममगई, रविंद्र सिंह, पार्षद कुसुमलता गुप्ता, पार्षद नीलम यादव, रोहित मालवीय आदि मौजूद रहे। साथ ही टाउन वेंडिंग कमेटी के सदस्य रवि शंकर द्विवेदी, विमल गुप्ता के साथ बड़ी संख्या में पटरी के दुकानदार भी मौजूद रहे।
एनआईसी में डीएम ने किया स्ट्रीट वेंडरों से संवाद, दिए चेक
कलक्ट्रेट में एनआईसी के सभागार में जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी, एडीएम सिटी अशोक कुमार, अपर नगर आयुक्त मुशीर अहमद ने पीएम लाइव के बाद स्ट्रीट वेंडरों से संवाद किया। यहां डीएम ने दस स्ट्रीट वेंडर को चेक दिए।

रोजगार को पूंजी और जगह देने का प्रस्ताव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल को मूर्त रूप देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ज्यादा से ज्यादा स्ट्रीट वेंडरों को दस हजार का ऋण देने का निर्देश दिया था। डूडा ने इसके लिए स्ट्रीट वेंडरों का पंजीकरण का बैंकों के साथ लोन मेले आयोजित कराए। करीब बीस दिन की कवायद के बाद पटरी के कारोबारियों को रोजगार के लिए दस हजार पूंजी और जगह देने का प्रस्ताव है। औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद अब तक 10072 वेंडरों को ऋण दिया जा चुका है। डूडा पीओ वर्तिका सिंह के मुताबिक लक्ष्य के सापेक्ष सभी स्ट्रीट वेंडरों को दस-दस हजार रुपये का लोन दिया जाएगा।
जिले में ऋण देने का लक्ष्य----57 हजार लाभार्थी
अब तक पंजीकृत वेंडर--28.400 हजार
अब तक दिया गया ऋण--10.72 हजार को अब तक ऋण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed