फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Pm Modi Will take holy dip in Sangam and Cleaning personnel will be honored

प्रधानमंत्री आज संगम में लगाएंगे डुबकी, स्वच्छाग्रहियों-सफाई कर्मियों को करेंगे सम्मानित

Sun, 24 Feb 2019 12:34 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Sun, 24 Feb 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
Pm Modi Will take holy dip in Sangam and Cleaning personnel will be honored
फाइल फोटो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को संगम में स्नान करेंगे। कुंभ नगरी में आ रहे प्रधानमंत्री अक्षयवट दर्शन के साथ स्वच्छाग्रहियों, सफाई एवं सुरक्षा कर्मियों तथा नाविकों को भी सम्मानित करेंगे। वह इन्हें बीमा का तोहफा देंगे। साथ ही पीएम मोदी मुख्यमंत्री बीमा योजना के लाभार्थियों को सर्टिफिकेट देंगे। प्रधानमंत्री ने ट्वीट करके भी प्रयागराज भ्रमण कार्यक्रम की जानकारी दी है।

विज्ञापन


इस दौरान केंद्रीय मंत्री उमा भारती, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, सुरेश खन्ना समेत अनेक मंत्री मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री विशेष विमान से अरैल स्थित हेलीपैड आएंगे। वहां से सड़क मार्ग से दिन में करीब तीन बजे संगम पहुंचेंगे और 4.30 बजे तक रहेंगे। संगम स्नान के बाद वह अक्षयवट के दर्शन करेंगे। दर्शन और पूजन के बाद प्रधानमंत्री परेड स्थित गंगा पंडाल में आयोजित ‘स्वच्छ कुंभ स्वच्छ आभार’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन


वहां वह स्वच्छ और सुरक्षित कुंभ के आयोजन में भूमिका निभाने वाले कर्मचारियों को सम्मानित और पुरस्कृत करेंगे। प्रधानमंत्री कई अन्य योजनाओं की भी शुरुआत कर सकते हैं। इसके बाद अरैल हेलीपैड जाएंगे और वहां से हेलीकॉप्टर से बमरौली पहुंचेंगे। वहां से वह विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर दिल्ली तथा लखनऊ के अफसर शनिवार को ही पहुंच गए। इसके अलावा तैयारियों का दौर शनिवार देर रात तक जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उमा भारती सफाई कल कर्मियों संग करेंगी भोजन
केंद्रीय मंत्री उमा भारती दो हजार सफाई कर्मचारियों और स्वच्छाग्रहियों के साथ भोजन करेंगी। आयोजन गंगा पंडाल में सोमवार को आयोजित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed