{"_id":"675ae6df312e3c594f0c8be7","slug":"pm-modi-will-dedicate-the-railway-bridge-over-ganga-to-the-nation-today-preparations-complete-2024-12-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : पीएम मोदी शुक्रवार को राष्ट्र को समर्पित करेंगे गंगा पर बना रेल पुल, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : पीएम मोदी शुक्रवार को राष्ट्र को समर्पित करेंगे गंगा पर बना रेल पुल, तैयारियां पूरी
Thu, 12 Dec 2024 07:07 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 12 Dec 2024 07:07 PM IST
सार
उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि प्रयागराज जंक्शन पर की इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग के साथ फाफामऊ, प्रयाग, नैनी, सूबेदारगंज, झूंसी और प्रयागराज छिवकी में सेकेंड इंट्री कार्य का भी पीएम लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन
गंगा ब्रिज झूंसी।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को गंगा पर बने नए रेल पुल का लोकार्पण करेंगे। इस पुल के साथ ही उनके द्वारा महाकुंभ मेले को लेकर प्रयागराज में रेलवे की 1609 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का भी लोकार्पण किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री गंगा पर बने रेल पुल के साथ प्रयागराज रामबाग-झूंसी रेलमार्ग के बीच हुए दोहरीकरण कार्य को भी राष्ट्र के प्रति समर्पित करेंगे। इस रेल मार्ग के साथ ही उनके द्वारा बेगम बाजार रेल ओवरब्रिज, बमरौली-मनौरी के बीच लेवल क्रॉसिंग संख्या 4 पर बना आरओबी, लेवल क्रॉसिंग संख्या 31 डीडीयू-प्रयागराज, छिवकी में लेवल क्रॉसिंग संख्या 34 ए, प्रयाग-फाफामऊ सेक्शन पर लेवल क्रॉसिंग संख्या 75 मजार फाटक, लेवल क्रॉसिंग संख्या 76 आईईआरटी व 78 बख्शी बांध आरओबी का भी लोकार्पण होगा।
विज्ञापन
इसके अलावा प्रयागराज जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, नैनी जंक्शन, सूबेदारगंज, रामबाग व झूंसी रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा से जुड़े कार्यों को भी लोकार्पण की सूची में शामिल किया गया है। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि प्रयागराज जंक्शन पर की इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग के साथ फाफामऊ, प्रयाग, नैनी, सूबेदारगंज, झूंसी और प्रयागराज छिवकी में सेकेंड इंट्री कार्य का भी पीएम लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन
रेलवे की इन परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे पीएम मोदी
प्रोजेक्ट का नाम - कुल लागत
झूंसी-प्रयागराज रामबाग का दोहरीकरण व गंगा पर बना पुल : 850 करोड़
सात रेल ओवरब्रिज - 375 करोड़
तीन रेल अंडर ब्रिज - 40 करोड़
शहर के सात रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधा से जुड़े कार्य - 226 करोड़
प्रयागराज जंक्शन पर इंटरलॉकिंग - 88 करोड़
फाफामऊ, झूंसी, प्रयाग, नैनी, सूबेदारगंज और छिवकी स्टेशन पर सेकेंड इंट्री - 30 करोड़