फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PM Modi in Prayagraj: Prime Minister will stay in Prayagraj for two hours, will transfer 10 billion rupees to the account of one lakh women's groups

PM Modi in Prayagraj : प्रयागराज में दो घंटे रहेंगे प्रधानमंत्री, एक लाख महिला समूहों के खाते में 10 अरब रुपये करेंगे ट्रांसफर

Sun, 19 Dec 2021 12:14 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 19 Dec 2021 12:14 AM IST
सार

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री विशेष विमान से दिन में करीब 12.45 बजे बम्हरौली एयरपोर्ट पर उतरेंगे। वहां से हेलिकॉप्टर से आयोजन स्थल पर पहुंचेंगे।

विज्ञापन
PM Modi in Prayagraj: Prime Minister will stay in Prayagraj for two hours, will transfer 10 billion rupees to the account of one lakh women's groups
Prayagraj News : पीएम मोदी के आगमन और माघ मेले से संबंधित तैयारियों का जायजा लेते सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को करीब दो घंटे प्रयागराज में रहेंगे। परेड मैदान में होने वाले समारोह में वह एक लाख स्वयं सहायता समूहों के खाते में करीब 10 अरब रुपये का रिवॉल्विंग फंड ट्रांसफर करेंगे। इसके अलावा कन्या सुमंगला योजना की एक लाख एक हजार लाभार्थियों के खाते में भी राशि ट्रांसफर करेंगे।

विज्ञापन


प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री विशेष विमान से दिन में करीब 12.45 बजे बम्हरौली एयरपोर्ट पर उतरेंगे। वहां से हेलिकॉप्टर से आयोजन स्थल पर पहुंचेंगे। करीब एक घंटे 10 मिनट तक चलने वाले आयोजन के दौरान प्रधानमंत्री फंड ट्रांसफर करने के अलावा चयनित महिलाओं को सम्मानित करेंगे। इसके अलावा चिह्नित महिलाओं संग वार्ता भी करेंगे। इसके अलावा वह प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा कई अन्य मंत्री भी मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री बम्हरौली एयरपोर्ट से करीब पौने तीन बजे रवाना होंगे। 

विज्ञापन

PM Modi in Prayagraj: Prime Minister will stay in Prayagraj for two hours, will transfer 10 billion rupees to the account of one lakh women's groups
Prayagraj News : संगम तट स्थित लेटे हनुमानजी का दर्शन पूजन करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : प्रयागराज

20 से 25 महिलाओं से वार्ता करेंगे पीएम
प्रयागराज दौरे के दौरान प्रधानमंत्री परेड मैदान में 20 से 25 महिलाओं से अलग से वार्ता करेंगे। इसके लिए मुख्य मंच के बगल में ही अलग पंडाल तैयार किया जा रहा है। महिलाओं का चयन किया जा रहा है। उन्हें प्रशिक्षित भी किया जाएगा।

महिलाओं का होगा कोविड टेस्ट, एनसीसी छात्राओं की लगेगी ड्यूटी
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने वाली सभी महिलाओं का कोविड टेस्ट किया जाएगा। इसके लिए संबंधित जिलों को निर्देश जारी किए गए हैं। महिलाओं के रुकने की व्यवस्था स्कूलों में की गई है। वहां भी कैंप लगाकर कोविड टेस्ट किया जाएगा। स्कूलों तथा आयोजन स्थल पर महिलाओं की मदद एवं सुरक्षा के लिए एनसीसी तथा एनएसएस से जुड़ी छात्राओं की ड्यूटी लगाई जाएगी। इसके अलावा महिला सुरक्षा कर्मियों की भी ड्यूटी लगाई जाएगी। अफसरों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री ने सख्त हिदायत दी कि  महिलाओं के रहने वाले स्थानों पर पुरुष कर्मचारी या छात्रों की ड्यूटी न लगाई जाए। उन्होंने महिलाओं को जरूरत की हर वस्तु उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

PM Modi in Prayagraj: Prime Minister will stay in Prayagraj for two hours, will transfer 10 billion rupees to the account of one lakh women's groups
Prayagraj News : संगम तट स्थित लेटे हनुमानजी का दर्शन पूजन करते सीएम योगी। - फोटो : प्रयागराज

कंट्रोल रूम की भी ली जानकारी
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर केंद्रीय कंट्रोल रूम बनाया गया है। समन्वय बनाए रखने के लिए प्रदेश के अन्य जिलों मे ंभी कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। मुख्यमंत्री ने इसके बारे में भी जानकारी ली।

2020 की तरह हो माघ मेले का आयोजन- सीएम

वर्ष 2020 की तरह इस बार भी माघ मेला का भव्य आयोजन होगा। निरीक्षण एवं बैठक के दौरान शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को यह निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मेले की भव्यता एवं आयोजन में किसी तरह की कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिए जाने की बात कही।


निरीक्षण के लिए संगम तट पर पहुंचे मुख्यमंत्री को मेलाधिकारी शेषमणि पांडेय ने बताया कि 22 दिसंबर से जमीन का आवंटन शुरू हो जाएगा। पांच जनवरी तक तैयारी पूरी कर ली जाएगी। 10 जनवरी तक स्नानार्थी भी आने लगेंगे। इसके बाद बैठक में भी उन्होंने माघ मेला आयोजन एवं इसकी बसावट के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि माघ मेले के दौरान विधान सभा चुनाव भी संभावित हैं, इसलिए जिला प्रशासन तथा चुनाव से जुड़े अन्य विभागों के अफसरों को माघ मेले में न लगाया जाए। मेले की तैयारियों एवं आयोजन के लिए अलग टीम बना ली जाए। उन्होंने इसके लिए अनुभवी अफसराें एवं कर्मचारियों को बुलाए जाने की बात कही। मुख्यमंत्री ने मेले में स्वच्छता का ध्यान रखने के साथ-साथ घाटों पर चेंजिंग रूम बढ़ाए जाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

PM Modi in Prayagraj: Prime Minister will stay in Prayagraj for two hours, will transfer 10 billion rupees to the account of one lakh women's groups
Prayagraj News : संगम तट पर मां गंगा की आरती करते सीएम योगी। - फोटो : प्रयागराज

नाले के किनारे नहीं रहेंगे सफाई कर्मी
माघ मेला में ड्यूटी करने वाले स्वच्छता कर्मी इस बार नाले के किनारे नहीं रहेंगे। उन्हें बेहतर जगह दी जाएगी। पूर्व के वर्षों में नाले के किनारे स्वच्छता कर्मियों को जगह दिए जाने पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई और अच्छे स्थान पर इनके कॉटेज बनाए जाने के निर्देश दिए।

सीएम की बैठक में ये रहे मौजूद
पीएम के कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री ने ट्रिपलआईसी परिसर में बैठक के दौरान मौजूद कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप ऊर्फ मोती सिंह, सिद्धार्थनाथ सिंह, डॉ. महेंद्र सिंह, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी, सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी, केशरी देवी पटेल, विधायक नीलम करवरिया, हर्षवर्धन वाजपेई आदि नेताओं से सुझाव भी मांगे। इस दौरान मंडलायुक्त संजय गोयल, एडीजी जोन प्रेम प्रकाश, आईजी राकेश सिंह, डीएम संजय खत्री, डीआइजी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी, सीडीओ शिपू गिरि समेत अनेक अफसर मौजूद रहे।

PM Modi in Prayagraj: Prime Minister will stay in Prayagraj for two hours, will transfer 10 billion rupees to the account of one lakh women's groups
Prayagraj News : अधिकारियों के साथ पीएम के कार्यक्रम स्थल का जायजा लेने पहुंचे सीएम योगी। - फोटो : प्रयागराज
पीएम की सुरक्षा में 10 हजार से ज्यादा जवान होंगे तैनात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 21 मई को प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्दनेजर 10 हजार से ज्यादा जवान तैनात किए जाएंगे। इसमें पुलिस के साथ ही पैरामिलिट्री व पीएसी के जवान भी शामिल होंगे। कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार कर लिया गया है। सोमवार शाम से ही जवान ड्यूटी पर मुस्तैद कर दिए जाएंगे।  

21 दिसंबर को प्रधानमंत्री के साथ ही मुख्यमंत्री समेत तमाम वीआईपी शहर में होंगे। कार्यक्रम स्थल पर बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया जाएगा। इसके अलावा शहर में अलग-अलग स्थानों पर भी पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। कार्यक्रम के मद्दनेजर खुफिया एजेंसियों को भी अलर्ट कर दिया गया है। कार्यक्रम स्थल पर मेटल डिटेक्टर भी लगाए जाएंगे। कार्यक्रम के मद्देनजर 10 हजार से ज्यादा जवान तैनात किए जाएंगे।

इनमें सीआरपीएफ के साथ ही आरएएफ, पीएसी के जवान भी तैनात रहेंगे। फोर्स की आमद शनिवार से शुरू हो गई और रविवार तक गैरजनपदों से आने वाली पूरी फोर्स पहुंच जाएगी। 20 दिसबंर की शाम से ही जवानों को कार्यक्रम स्थल पर ड्यूटी पर मुस्तैद कर दिया जाएगा। पुलिस अफसरों ने बताया कि एक दिन पहले फ्लीट रिहर्सल भी की जाएगी। इसके माध्यम से तैयारियों को परखा जाएगा।  

PM Modi in Prayagraj: Prime Minister will stay in Prayagraj for two hours, will transfer 10 billion rupees to the account of one lakh women's groups
Prayagraj News : पीएम मोदी के कार्यक्रम के मद्देनजर तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे सीएम योगी। - फोटो : प्रयागराज

परेड में की गई पार्किंग की व्यवस्था
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने वाली महिलाओं को लाने और ले जाने के लिए छह हजार बसें लगाई जाएंगी। इसके अलावा सुरक्षा कर्मियों तथा अफसरों के भी सैकड़ों वाहन होंगे। इनकी पार्किंग की व्यवस्था परेड मैदान में की गई है। पार्किंग की व्यवस्था जिलेवार की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed