फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PM Modi birthday celebrated by cutting a 76-kg cake; Minister Nandi donated blood.

प्रयागराज : 76 किलो का केक काटकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन, मंत्री नंदी ने किया रक्तदान

Thu, 17 Sep 2026 07:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 17 Sep 2026 07:06 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी द्वारा प्रयागराज में वृहद कार्य्रकम का आयोजन किया गया।

विज्ञापन
PM Modi birthday celebrated by cutting a 76-kg cake; Minister Nandi donated blood.
प्रयागराज में 76 किलो का केक काटकर मनाया गया पीएम मोदी का जन्मदिन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। सेवा संकल्प अभियान के तहत उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने रक्तदान शिविर का शुभारंभ करते हुए खुद रक्तदान किया। साथ ही कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह, महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता समेत बड़ी संख्या में नेताओं के साथ पीवीआर में 76 किलो का केक काटा। पीवीआर में हजारों कार्यकर्ताओं को बाबा नीब करौरी के जीवन पर बनी फिल्म हनुमान अंश निःशुल्क दिखाई गई।

विज्ञापन


अभियान के अंतर्गत गुरुवार को सिविल लाइंस स्थित पीवीआर सिनेमा परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं प्रयागराज के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह तथा प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर रक्तदान शिविर का उद्घाटन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान कर सेवा कार्य में सहभागिता की।

विज्ञापन

PM Modi birthday celebrated by cutting a 76-kg cake; Minister Nandi donated blood.
पीएम मोदी के जन्मदिन पर मंत्री नंदी ने किया रक्तदान। - फोटो : अमर उजाला।

20 हजार से अधिक कार्यकर्ता देखेंगे ‘हनुमान अंश’

सेवा संकल्प अभियान के तहत सिविल लाइंस स्थित पीवीआर सिनेमा में 17 से 20 सितंबर तक बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ का विशेष प्रदर्शन भाजपा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, बूथ अध्यक्षों एवं पन्ना प्रमुखों के लिए किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं एवं उनके परिवारों को फिल्म का निःशुल्क प्रदर्शन कराया जा रहा है। 

कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, प्रयागराज की पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी कार्यकर्ताओं के साथ फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। 17 से 20 सितंबर तक चलने वाले विशेष शो के माध्यम से 20 हजार से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं उनके परिवारों को फिल्म दिखाए जाने की योजना है। अभियान के माध्यम से सेवा, संस्कार और भारतीय आध्यात्मिक परंपरा से जुड़े संदेश को कार्यकर्ताओं एवं समाज तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन

रक्तदान के जरिए सेवा का संकल्प

अभियान के प्रथम दिन पीवीआर परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने रक्तदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए इसमें सहभागिता की। शिविर के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।

विज्ञापन

कार्यकर्ताओं के घर पहुंचकर जलाया ‘आशीर्वाद का दीप’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस की संध्या पर मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने पार्टी के कार्यकर्ताओं के घर पहुंचकर उनके साथ ‘आशीर्वाद का दीप’ प्रज्ज्वलित किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं उनके परिवारजनों के साथ आत्मीय संवाद किया और प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा एवं आत्मीयता के उत्सव के रूप में मनाया।

नंदी ने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी संगठन की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं। उनके साथ परिवार के सदस्य की तरह आत्मीयता के साथ समय बिताना संगठन की जड़ों को मजबूत करने वाला भाव है। ‘आशीर्वाद का दीप’ इसी आत्मीय संबंध और सेवा भावना का प्रतीक है।

‘प्रधानमंत्री ने पूरा जीवन देश और देशवासियों की सेवा में लगाया’

मंत्री नंदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना पूरा जीवन देश और देशवासियों की सेवा के लिए समर्पित किया है। उनके नेतृत्व में भारत विकास, आत्मनिर्भरता और नवाचार की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। गरीब, वंचित और जरूरतमंद परिवारों का उत्थान उनकी प्राथमिकताओं में रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज आत्मविश्वास के साथ वैश्विक पटल पर अपनी नई पहचान बना रहा है। विकास, आत्मनिर्भरता, नवाचार, डिजिटल प्रगति, बुनियादी ढांचे के विस्तार और जनकल्याण के क्षेत्र में देश निरंतर नए आयाम स्थापित कर रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत मंत्री नंदी ने ककरहा घाट मीरापुर में प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभार्थी संगीता देवी निषाद के आवास पर आशीर्वाद का दिया जलाकर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत मंत्री नंदी ने राजकीय रक्त केंद्र तेज बहादुर सप्रू चिकित्सालय, बेली में आयोजित ‘विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर’ का उद्घाटन कर स्वयं रक्तदान किया। इसके साथ ही, अस्पताल में भर्ती माताओं, बहनों और भाइयों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा फल वितरित किए। 

इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, फूलपुर विधायक दीपक पटेल, विधायक फाफामऊ गुरु प्रसाद मौर्य, विधान परिषद सदस्य सुरेंद्र चौधरी, भाजपा महानगर उपाध्यक्ष अनिल केसरवानी झल्लर, चौक मंडल अध्यक्ष सुमित वैश्य, नैनी मंडल अध्यक्ष रजत दुबे, कीडगंज मंडल अध्यक्ष कबीर जायसवाल, मीरापुर मंडल अध्यक्ष गया प्रसाद निषाद आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed