{"_id":"5c16a2a8bdec22571a0f89be","slug":"pm-modi-airport-tirminal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम बोले, प्रयागराज की तरह देश में बनेंगे सौ और हवाई अड्डे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम बोले, प्रयागराज की तरह देश में बनेंगे सौ और हवाई अड्डे
Mon, 17 Dec 2018 12:53 AM IST
दुर्गेश pandey
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: दुर्गेश pandey
Updated Mon, 17 Dec 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
प्रयागराज
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो,प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार की शाम बम्हरौली में नए एयरपोर्ट कांपलेक्स का उद्घाटन किया। उन्होंने रिकार्ड 11 माह में एयरपोर्ट बनाने पर केंद्रीय उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु, सूबे के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी समेत पूरी टीम को बधाई भी। कहा कि प्रयागराज एयरपोर्ट उन्हें बेहतर लगा। उड़ान योजना के तहत इस तरह के देश में सौ और हवाई अड्डे बनाए जाएंगे।
पीएम मोदी शाम 5.15 बजे के आसपास एयरपोर्ट पहुंचे। यहां शाम 5.55 बजे तक वे रुके। कांपलेक्स का उद्घाटन करने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि अर्धकुंभ के पूर्व ये प्रयागराज के लिए बड़ी सौगात है। हालांकि ये सौगात सिर्फ प्रयागराज ही नहीं, बल्कि देश एवं दुनिया के लिए भी है। प्रयागराज के लिए कुंभ नई बात नहीं है, लेकिन इस बार के कुंभ में यह पहला मौका होगा जब लोग जल, थल और नभ तीनों से यहां आ सकेंगे। पीएम ने कहा कि हवाई सफर करने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है। पिछले वर्ष जितने लोगों ने रेलवे के एसी कोच में सफर किया उससे कहीं ज्यादा लोगों ने हवाई सफर किया। कोई कल्पना नहीं कर सकता सिविल एविएशन का कभी रेलवे से मुकाबला होगा।
मोदी ने कहा कि सत्ता संभालने के पूर्व देश में 400-450 हवाई जहाज ही थे। अब इस एक वर्ष में 1000 जहाज का आर्डर दिया गया है। पीएम ने प्रयागराज एयरपोर्ट की तारीफ भी की। कहा कि यहां अब आने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ेगी। लगभग 1.30 लाख व्यक्ति यहां प्रतिवर्ष आएं, यही हमारा लक्ष्य होगा। उड़ान योजना अपने आप में एक बड़ा काम है। मेरा सपना था कि हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई जहाज में उड़े, जो अब साकार होे रहा है। पीएम ने प्रयागराज को बेस्ट टूरिज्म के रूप में विकसित करने की भी वकालत की। कहा कि टूरिज्म बढ़ने से शहर का इंफ्रास्ट्रक्चर भी मजबूत होगा। शहर की इकनॉमी का हवाई अड्डा केंद्र बिंदु बन सकता है। प्रयागराज में रोजगार के भी अवसर बढ़ेंगे। इस दौरान केंद्रीय उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु ने पीएम को स्मृति चिह्न भी भेंट किया।
विज्ञापन
एयरपोर्ट कांपलेक्स का उद्घाटन करने आए पीएम मोदी को भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की ओर से एक फिल्म भी दिखाई गई। इस फिल्म के माध्यम से पिछले 11 माह के दौरान एयरपोर्ट के निर्माण कार्य को चरणबद्ध तरीके से पीएम को दिखाया गया।
एयरपोर्ट का नया यात्री टर्मिनल भवन एक सेंट्रलाइज्ड एसी भवन है। इसका एरिया 6700 वर्ग मीटर का है। इसमें एक समय पर 300 यात्रियों को संभालने की क्षमता है। टर्मिनल भवन में तमाम अनिवार्य सुविधाएं उपलब्ध है। इसमें क्यूट समर्थ चेक इन काउंटर , बैगेज कन्वेयर, एलिवेटर, जन संबोधन प्रणाली, अग्निशमन एवं फायर एलार्म प्रणाली, उड़ान सूचना प्रदर्श प्रणाली, सीसीटीवी, बैगेज स्कैनर, 200 कारों की पार्किंग, 20 कारों की आरक्षित पार्किंग, प्रीपेड टैक्सी बूथ, रेस्टोरेंट, वीआईपी लाउंज आदि प्रमुख रूप से शामिल है।