{"_id":"65dc7d11850084326f07016c","slug":"pm-laid-the-virtual-foundation-stone-of-100-bedded-critical-care-unit-in-mln-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj :: एमएलएन में 100 बेडेड क्रिटिकल केयर यूनिट का पीएम ने वर्चुअल किया शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj :: एमएलएन में 100 बेडेड क्रिटिकल केयर यूनिट का पीएम ने वर्चुअल किया शिलान्यास
Mon, 26 Feb 2024 05:29 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 26 Feb 2024 05:29 PM IST
सार
एसआरएन परिसर में बन रहे ब्लॉक के निर्माण की लागत 44 करोड़ 50 लाख है। इसमें 30 करोड़ 18 लाख 54 हजार की लागत से भवन का निर्माण होगा और करीब 14 करोड़ रुपये उपकरणों पर खर्च होंगे।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में क्रिटिकल केयर यूनिट का उद्घाटन करतीं सांसद।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मोती लाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय (एमएलएन) के प्रेक्षागृह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन (पीएमएभीम) के तहत100 बेडेड किटिकल केयर हॉस्पिटल ब्लॉक के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस मौके पर फूलपुर से सांसद केशरी देवी पटेल, महापौर गणेश केसरवानी, विधायक शहर उत्तरी हर्षवर्धन बाजपेयी, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसआरएन परिसर में बन रहे ब्लॉक के निर्माण की लागत 44 करोड़ 50 लाख है। इसमें 30 करोड़ 18 लाख 54 हजार की लागत से भवन का निर्माण होगा और करीब 14 करोड़ रुपये उपकरणों पर खर्च होंगे। कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड आईसीयू, एसडीयू, आइसोलेशन वार्ड, आइसोलेशन रूम, डायलिसिस, एमसीएच, इमरजेंसी ब्लाक के साथ ही मुख्य भवन का निर्माण करेगी। प्राचार्य डॉ.एसपी सिंह ने यहां पर विशेषज्ञ व सभी प्रकार की जांचें उपलब्ध रहेंगी। इस मौके पर डीएम नवनीत सिंह चहल, मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ.राजेश सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.आशु पांडेय रहे।
विज्ञापन