{"_id":"629cfb046cef427e44530748","slug":"pm-awas-yojana-more-than-20-thousand-will-have-to-wait-for-their-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम आवास योजना : 20 हजार से अधिक को अपने घर के लिए करना होगा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम आवास योजना : 20 हजार से अधिक को अपने घर के लिए करना होगा इंतजार
Mon, 06 Jun 2022 12:20 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 06 Jun 2022 12:20 AM IST
सार
आवास योजना के लिए 2018 तक आवेदन लिए गए थे। इसके बाद से अब तक 1.19 लाख पात्रों को आवास योजना का लाभ मिल चुका है। बिते वित्तीय वर्ष में 33166 पात्रों को आवास देने का लक्ष्य रखा गया था लेकिन 28186 को ही मिल सका।
विज्ञापन
पीएम आवास योजना
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपने घर का सपना पूरा करने के लिए 20 हजार से अधिक ग्रामीणों को वित्तीय 2023-24 के बजट का इंतजार करना होगा। हालांकि, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत इस वर्ष करीब 20 हजार पात्रों का घर का सपना पूरा होने की उम्मीद है। बजट में व्यवस्था के बाद इसकी प्रक्रिया तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
आवास योजना के लिए 2018 तक आवेदन लिए गए थे। इसके बाद से अब तक 1.19 लाख पात्रों को आवास योजना का लाभ मिल चुका है। बिते वित्तीय वर्ष में 33166 पात्रों को आवास देने का लक्ष्य रखा गया था लेकिन 28186 को ही मिल सका। इस तरह से पिछले वर्ष चयनित 3480 पात्रों को योजना का लाभ नहीं मिल सका। इनके अलावा 35 हजार से अन्य पात्रों को भी आवास का इंतजार है। इस तरह से अभी 40 हजार पात्र कतार में हैं।
विज्ञापन
इन सभी को 2024 तक आवास आवंटित करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रदेश सरकार की ओर से बृहस्पतिवार को प्रस्तुत बजट में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए 70 अरब तथा मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 5.08 अरब रुपये की व्यवस्था की गई है। अफसरों का कहना है कि बजट की घोषणा हो गई है। प्रक्रिया पूरी कर जल्द ही लाभार्थियों की सूची शासन को भेजी गई है। इस वित्तीय वर्ष में करीब 20 हजार को योजना का लाभ मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन