खूब उड़ा गुलाल, शेरों शायरी का भी चला दौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के एमएलसी प्रत्याशी रहे रईश चंद्र शुक्ला के आवास पर आयोजित होली मिलन समारोह में पार्टी के ढेरों कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने शिरकत की। सांसद श्यामा चरण गुप्ता ने कहा कि पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेयी की कविता ‘हार नहीं मानूंगा, रार नहीं ठानूंगा’ को रईश शुक्ला ने आत्मसात कर लिया है। चुनाव में मिली नजदीकी हार के बावजूद वे एक बार फिर से जनता की सेवा में लग गए हैं। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राम रक्षा द्विवेदी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम पूरे जिले में आगे भी होते रहेंगे। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष शशि वार्ष्णेय, अशोक बाजपेयी, विक्रमाजीत मौर्य, नरेंद्र देव पांडेय, दिनेश तिवारी, अशोक शुक्ला, अवधेश शुक्ला, सुशील मिश्र, राजेंद्र पांडेय, राधवेंद्र मिश्र, संतोष शुक्ला, सुभाष चंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।