फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Plenty blow Gualala , went round the lions poetry

खूब उड़ा गुलाल, शेरों शायरी का भी चला दौर

Sat, 26 Mar 2016 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 26 Mar 2016 02:24 AM IST
विज्ञापन
Plenty blow Gualala , went round the lions poetry
होली ‌‌म‌िलन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
भारतीय जनता पार्टी के होली मिलन समारोह में शुक्रवार को खूब गुलाल उड़ा। पार्टी सांसद श्यामा चरण गुप्ता, प्रदेश के सह प्रभारी सुनील ओझा की मौजूदगी में इस मौके पर गीत संगीत, कविता पाठ के साथ जमकर शेरों शायरी भी हुई। इस मौके पर पर पार्टी नेताओं ने कहा कि इस तरह के आयोजन भारतीय संस्कृति एवं राष्ट्रवाद की जड़ों को मजबूत करते हैं।
विज्ञापन


भाजपा के एमएलसी प्रत्याशी रहे रईश चंद्र शुक्ला के आवास पर आयोजित होली मिलन समारोह में पार्टी के ढेरों कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने शिरकत की। सांसद श्यामा चरण गुप्ता ने कहा कि पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेयी की कविता ‘हार नहीं मानूंगा, रार नहीं ठानूंगा’ को रईश शुक्ला ने आत्मसात कर लिया है। चुनाव में मिली नजदीकी हार के बावजूद वे एक बार फिर से जनता की सेवा में लग गए हैं। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राम रक्षा द्विवेदी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम पूरे जिले में आगे भी होते रहेंगे। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष शशि वार्ष्णेय, अशोक बाजपेयी, विक्रमाजीत मौर्य, नरेंद्र देव पांडेय, दिनेश तिवारी, अशोक शुक्ला, अवधेश शुक्ला, सुशील मिश्र, राजेंद्र पांडेय, राधवेंद्र मिश्र, संतोष शुक्ला, सुभाष चंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed