फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   platforms annoncement facility at Bus station now.

बस स्टेशन पर अब प्लेटफार्म का भी एनाउंसमेंट

Sun, 05 May 2019 12:35 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 05 May 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
platforms annoncement facility at Bus station now.
up roadways

रोडवेज के सिविल लाइंस  बस स्टेशन पर ट्रेनों की तर्ज पर अब बसों के आगमन प्रस्थान के लिए प्लेटफार्म का भी एनाउंसमेंट होगा। सिविल लाइंस बस स्टेशन पर शनिवार से यह सुविधा शुरू हो गई। एनाउंसमेंट और केंद्रीयकृत इनक्वायरी के माध्यम से यात्रियों को अब बस ढूंढने में दिक्कत नहीं होगी। यहां बसों के रूटवार प्लेटफार्म निर्धारित कर दिए गए हैं। हर प्लेटफार्म पर उसकी संख्या एवं वहां से मिलने वाली बसों का रूट उसमें लिखा गया है।

विज्ञापन


अभी तक सिविल लाइंस बस स्टेशन पर आने के बाद यात्रियों को यह मालूम नहीं पड़ता था कि उन्हें उनके गंतव्य के लिए  बसें कहां से मिलेगी। इस समस्या को देखते हुए पिछले माह रूट वार चार्ट छह स्थानों पर लगाए गए। यानी की अगर किसी यात्री को लखनऊ, रायबरेली रूट पर जाना है तो वह बस स्टेशन के उस स्थान पर पहुंच जाए जहां संबंधित रूट का चार्ट लगा है। इसे और आसान बनाने के लिए बस स्टेशन पर संबंधित रूट चार्ट के साथ वहां प्लेटफार्म संख्या भी लिख दी गई है। उदाहरण के लिए अगर किसी यात्री को बहराइच-बस्ती-अयोध्या मार्ग पर जाना है कि वह सीधे प्लेटफार्म नंबर पांच पर पहुंच जाए। इसी तरह अन्य रूट के प्लेटफार्म भी बस स्टेशन पर निर्धारित किए गए हैं। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन के मुताबिक इस व्यवस्था से यात्रियों को अपने गंतव्य तक जाने वाली बस तक पहुंचने में सहूलियत होगी। यहां से संचालित बसों के लिए कुल छह प्लेटफार्म बनाए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed