मिनी मैराथन में 2200 से अधिक ने लगाई दौड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस के मौके पर छावनी परिषद की ओर से रविवार को आयोजित मिनी मैराथन (रन फॉर रिपब्लिक) में पुरुष सामान्य वर्ग में अनिल कुमार प्रथम, अनिल यादव द्वितीय, शेषधर तृतीय, महिला में कविता पटेल प्रथम, नीतू सिंह द्वितीय, कंचन सिंह तृतीय, बालक वर्ग (14 से 18) में श्याम प्रथम, कुलदीप द्वितीय, धीरज तृतीय, बालिका में अनीता भारद्वाज प्रथम, आरती सिंह द्वितीय, शिवानी चौरसिया तृतीय, वरिष्ठ नागरिक वर्ग में राधा सिंह प्रथम, अलीयम्मा थंकाचन द्वितीय, दिव्यांग ग्रुप में महेश कुमार गौतम प्रथम, अमृत यादव द्वितीय, जय सिंह तृतीय, दिव्यांग ग्रुप (व्हील चेयर) प्रताप सिंह आर्य प्रथम, श्याम शंकर द्वितीय, प्रवेश कुमार तृतीय स्थान पर रहे।
इसके पूर्व प्रतियोगिता सुबह 7.30 बजे से शुरू हुई। इसका शुभारंभ इलाहाबाद सांसद श्यामाचरण गुप्ता एवं फूलपुर सांसद केशव प्रसाद मौर्या ने हवा में तिरंगे में रंगे गुब्बारों को छोड़कर कर किया। उन्होंने धावकों का उत्साहवर्धन भी किया। इस दौरान आर्मी बैंड ने भी अपनी धुनों पर देश भक्ति की भावना जागृति की।
मिनी मैराथन कुल आठ वर्गों में आयोजित की गई। धावक महादेवी मार्ग (ऑकलैंड रोड) से शुरू होकर करियप्पा रोड, अकबर रोड, राजीव गांधी मार्ग, विक्रमादित्य मार्ग, एल्गिन रोड होते हुए पोनप्पा रोड कैंट थाने के निकट पहुंचकर समाप्त हुई। इसके बाद फुटबाल मैदान में आयोजित समारोह में मेजर जनरल प्रेम सागर ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। पुरस्कार वितरण के दौरान 14 से 18 आयु बालक वर्ग में परिणाम को लेकर गड़बड़ी हो गई।
बाद में उसे सही करके खेल विभाग के उपक्रीड़ाधिकारी रुस्तम खान ने संशोधित परिणाम घोषित किया। मिनी मैराथन में एयर कोमोडोर संजय अनेजा, ब्रिगेडियर कृष्ण कपूर आदि ने भी दौड़ लगाकर लोगों का मनोबल ऊंचा किया। इस मौके पर छावनी परिषद की सीईओ शालिनी पांडेय सहित सेना के कई अधिकारी मौजूद रहे।मिनी मैराथन में आईईआरटी के एनसीसी के 400 छात्रों ने गिरीश सिंह के नेतृत्व में भागीदारी की।