फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Pistol fired in film style, then shot on TV

फिल्मी अंदाज में निकाली पिस्टल, फिर दाग दी टीवी पर गोली

Mon, 21 Dec 2020 11:56 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 21 Dec 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
Pistol fired in film style, then shot on TV
गोली चलाता हुआ एक व्यक्ति - फोटो : iStock
 सिविल लाइंस स्थित होटल इलावर्त टूरिस्ट बंगलो में फायरिंग की वारदात को बिल्कुल फिल्मी अंदाज में अंजाम दिया गया था। आरोपी विक्रम यादव ने पहले पिस्टल निकाली और फिर उससे सामने लगे टीवी पर गोली दागकर सनसनी फैला दी। फायरिंग के बाद वहां से जाने के बजाय वह फिर काउंटर पर खड़े होकर सिगरेट फूंकने लगा था। बार में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से यह जानकारी पुलिस को मिली है। फिलहाल उसे जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


20 दिसंबर की शाम हुई वारदात बार में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें आरोपी खुलेआम बार में फायरिंग करता नजर आ रहा है। फुटेज में दिख रहा है कि आरोपी 6.42 मिनट पर कैश काउंटर पर खड़ा होकर किसी से फोन पर बातें कर रहा है। करीब 30 सेकंड बाद वह मोबाइल फोन जेब में रखकर अगले ही पल पिस्टल निकाल लेता है।
विज्ञापन


कोई कुछ समझ पाए, इससे पहले ही वह पिस्टल से ठीक सामने दीवार पर लगे टीवी पर गोली दाग देता है। बड़ी बात है कि इसके बाद भी बार से जाने की जगह वह पिस्टल वापस कमर में खोसने के बाद कैश काउंटर पर ही खड़े होकर सिगरेट के छल्ले उड़ाने लगता है। जबकि दहशत के चलते कैश काउंटर पर बैठा कर्मचारी, बार में मौजूद अन्य लोग व एक वेटर बाहर निकल जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मामले में होटल कर्मचारी सतीश सिंह की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई। जिसके आधार पर आरोपी विक्रम यादव निवासी कर्नलगंज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया था। सोमवार को उसे जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed